IPL 2026: RCB के खिलाफ ऐसी होगी CSK की प्लेइंग 11! धोनी समेत इन 3 खिलाड़ियों की खलेगी कमी?

CSK Possible Playing 11 vs RCB: चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2026 में RCB के खिलाफ मैच होने जा रहा है. इस मैच में CSK की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर है. आइए जानते हैं कि कौन से 11 खिलाड़ी खेल सकते हैं.

MS Dhoni vs RCB
1 / 7

CSK Possible Playing 11 vs RCB: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शुरुआती दो मैच निराशाजनक रहे. राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा. अब CSK का IPL 2026 का सबसे बड़ा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आज होने वाला है. CSK के प्लेइंग कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर टिकी हुई है. एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस और स्पेंसर जॉनसन चोटिल होने के कारण उपलब्ध नहीं हैं. उनकी कमी जरूर खल सकती है. आइए जानते हैं कि RCB के खिलाफ CSK की प्लेइंग 11 कैसी होगी.

विज्ञापन

कौन करेगा ओपनिंग?

कौन करेगा ओपनिंग?2 / 7

संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी अब तक अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाई है. हालांकि, दोनों ही काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और वो अपने दिन पर CSK को किसी भी स्थिति से जीत दिला सकते हैं. ये दोनों ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

CSK का मिडल ऑर्डर

CSK का मिडल ऑर्डर3 / 7

आयुष म्हात्रे ने पिछले मैच में 73 रन बनाए थे. वो नंबर 3 पर खेल सकते हैं. सरफराज खान और कार्तिक शर्मा मिडल ऑर्डर संभाल सकते हैं. CSK के मिडल ऑर्डर में अनुभव की थोड़ी कमी नजर आ रही है. साफ तौर पर डेवाल्ड ब्रेविस और एमएस धोनी की कमी खल रही है.

ऑलराउंडर्स पर होगा दारोमदार

ऑलराउंडर्स पर होगा दारोमदार4 / 7

शिवम दुबे CSK के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. फिनिशर के तौर पर उन्हें परफॉर्म करने की सख्त जरूरत है. पिछले मैच में जेमी ओवरटन नहीं खेले थे, अब उनकी भी प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है.

विज्ञापन

गेंदबाजी अटैक पर होगी नजरें

गेंदबाजी अटैक पर होगी नजरें5 / 7

CSK की गेंदबाजी की जिम्मेदारी नूर अहमद पर रहने वाली है. अंशुल कंबोज, मैट हेनरी और खलील अहमद को अपनी तेज गेंदबाजी से RCB का हाल बेहाल करना होगा.

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?6 / 7

चेन्नई सुपर किंग्स के पास इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में प्रशांत वीर या राहुल चाहर का उपयोग करने का मौका है. राहुल स्पिन गेंदबाजी का अतिरिक्त विकल्प प्रदान करते हैं. अगर बल्लेबाजी क्रम फेल हुआ, तो प्रशांत वीर को लाया जा सकता है, जो लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं.

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 117 / 7

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद. (इम्पैक्ट प्लेयर: प्रशांत वीर/राहुल चाहर)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन