ईशान किशन से पहले ये 7 भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज IPL में कर चुके हैं कप्तानी

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस इंजरी के कारण शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में सीजन शुरू होने से पहले फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को अपना कप्तान नियुक्त किया है. किशन इसी के साथ आईपीएल में कप्तानी करने वाले 8वें भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं.

MS Dhoni and Sanju Samson
1 / 8
MS Dhoni and Sanju Samson

IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी को बतौर कप्तान मिली सफलता के कारण अब आईपीएल में भी कई फ्रेंचाइजी विकेटकीपर बल्लेबाजों पर बहुत ज्यादा भरोसा करती है. ईशान किशन को भी आईपीएल 2026 के फर्स्ट हॉफ में सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान बनाया है. किशन से पहले इन 7 भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों ने आईपीएल में कप्तानी की है. इस लिस्ट में 2 बेहद चौंकाने वाले नाम भी शामिल हैं.

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी2 / 8

दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं. धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट की भी कप्तानी की हुई है. धोनी ने बतौर कप्तान आईपीएल में 5 ट्रॉफी जीती है.

विज्ञापन

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत3 / 8

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी अब तक 2 फ्रेंचाइजी के लिए कप्तानी की है. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का नाम शामिल है. आईपीएल 2026 में वो लखनऊ की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं.

संजू सैमसन

संजू सैमसन 4 / 8

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान की भूमिका निभाई है. सैमसन हालांकि अब कप्तानी छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स में बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल 5 / 8

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने भी आईपीएल में 2 फ्रेंचाइजियों के लिए कप्तानी की है. पहले वो पंजाब किंग्स टीम की कप्तानी करते हुए नजर आए. उसके बाद उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की भी कप्तानी संभाली. अब वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं. 

जितेश शर्मा

जितेश शर्मा 6 / 8

आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने भी आईपीएल में कप्तानी की है. आईपीएल 2025 के दौरान जब कप्तान रजत पाटीदार को इंजरी लगी, तो फ्रेंचाइजी ने जितेश को ही कार्यवाहक कप्तान के तौर पर नियुक्त किया था.

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक 7 / 8

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की कप्तानी की है. कार्तिक का हालांकि बतौर कप्तान रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा था. कार्तिक कई बार आईपीएल में कप्तान बनने से चूके भी हैं.

पार्थिव पटेल

पार्थिव पटेल8 / 8

कोच्ची टस्कर्स केरल के लिए आईपीएल 2011 में पार्थिव पटेल ने भी कप्तानी की हुई है. हालांकि इस टीम का भी प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था. बाद में इस फ्रेंचाइजी को ही आईपीएल से हटा दिया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन