IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर ने तोड़ दिया महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंचे
IND vs ZIM: टीम इंडिया लंबे समय से जीत के लिए तरस रही है. जब से श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया की कप्तानी मिली है, तब से जीत नसीब नहीं हुई है. ऐसे में उनका रिकॉर्ड भी फिलहाल बहुत ही खराब रहा था. हालांकि हरारे के मैदान पर अय्यर ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट टीम जीत के इरादे से हरारे में खेले जा रहे मुकाबले में उतरी है. जहां पर टीम इंडिया ने एक बार फिर से टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. गेंद के साथ टीम इंडिया को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली है. इसी के साथ टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बतौर भारतीय कप्तान टी-20 फॉर्मेट में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने का रिकॉर्ड अब अय्यर के नाम हो गया है. (Pic Credit- AI Generated)
श्रेयस अय्यर
2 / 6नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने अब तक टीम इंडिया के लिए 8 टी-20 मैचों में कप्तानी की है. उन्होंने सभी मुकाबलों में टॉस भी जीता है. ऐसे में वो पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 फॉर्मेट में लगातार 8 टॉस जीते हैं. (Pic Credit- AI Generated)
महेंद्र सिंह धोनी
3 / 6दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम इससे पहले ये रिकॉर्ड दर्ज था. उन्होंने 2010 से लेकर 2012 तक महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार 7 टी-20 मैचों में टॉस जीता था. धोनी के इस रिकॉर्ड को 14 सालों के बाद अय्यर ने तोड़ा है. (Pic Credit- X)
विराट कोहली
4 / 6सुपरस्टार विराट कोहली की कप्तानी में भी बड़ा रिकॉर्ड बना था. विराट कोहली ने साल 2019 में बतौर टी-20 कप्तान लगातार 6 टी-20 मैचों में टॉस जीता था. हालांकि वो धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकाम रहे थे. (Pic Credit- AI Generated)
दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी
5 / 6इस लिस्ट में दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी का नाम 2 बार है. धोनी ने साल 2007 में भी बतौर कप्तान टी-20 फॉर्मेट में लगातार 5 टॉस जीता था. धोनी की किस्मत भी टॉस के मामले में बहुत अच्छी थी. जिसके कारण ही वो बार-बार टॉस जीतते थे. (Pic Credit- AI Generated)
रोहित शर्मा
6 / 6भारत को दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. रोहित शर्मा ने साल 2020-22 तक लगातार 5 मैचों में टॉस जीता था. हिटमैन को भी टॉस का बड़ा साथ मिलता था. (Pic Credit- AI Generated)



















