IND vs ENG: तिलक वर्मा ने सिर्फ 2 दिनों में तोड़ दिया अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड, खास लिस्ट में हुए शामिल
IND vs ENG: टीम इंडिया ने बैक टू बैक आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप जीता है. मौजूदा समय में टी-20 फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ियों का दबदबा नजर आता है. जिसमें से एक तिलक वर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान बड़ा रिकॉर्ड बनाया है.

IND vs ENG: टी-20 फॉर्मेट में आईपीएल के कारण टीम इंडिया को कई स्टार खिलाड़ी मिले हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान इसका असर भी देखने को मिला. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया था. जिसे तिलक वर्मा ने दूसरे टी-20 मैच के दौरान आसानी से तोड़ दिया. इसी के साथ वो खास लिस्ट में शामिल हो गए. (Pic Credit- AI Generated)
तिलक वर्मा
2 / 6दूसरे टी-20 मैच में तिलक वर्मा ने 11 गेंदों में 24 रनों की शानदार पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने टी-20 में टीम इंडिया के लिए 1500 रन पूरे कर लिए. तिलक वर्मा ने ये कारनामा 23 साल 238 दिन की उम्र में किया है. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)
अभिषेक शर्मा
3 / 6सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पहले टी-20 में कमाल का प्रदर्शन करके 1500 रनों का आंकड़ा पार किया था. अभिषेक ने ये कारनामा 25 साल 300 दिन की उम्र में किया था. अभिषेक शर्मा ने हालांकि ये कारनामा गेंदों के लिहाज से सबसे तेज किया है. (Pic Credit- AI Generated)
विराट कोहली
4 / 6दिग्गज विराट कोहली के नाम ये रिकॉर्ड बहुत ही लंबे समय तक दर्ज था. विराट कोहली ने 27 साल 143 दिनों के उम्र में टीम इंडिया के लिए टी-20 में 1500 रनों का आंकड़ा पार किया था. कोहली का दबदबा लंबे समय तक था. (Pic Credit- Virat Kohli Instagram)
केएल राहुल
5 / 6सलामी बल्लेबाज केएल राहुल इस लिस्ट में चौथे नंबर पर नजर आ रहे हैं. राहुल ने भी लंबे समय तक टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है. राहुल ने ये कारनामा 28 साल 230 दिन के उम्र में किया था. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)
रोहित शर्मा
6 / 6पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में 5वें नंबर पर नजर आ रहे हैं. रोहित शर्मा टी-20 फॉर्मेट में भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. रोहित शर्मा ने ये कारनामा 30 साल 234 दिन के उम्र में किया था. (Pic Credit- Rohit Sharma Instagram)



















