IND vs ENG: दुनिया में पहली बार हुआ ऐसा, शुभमन गिल ने ODI क्रिकेट में रच दिया इतिहास

IND vs ENG: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल 2026 के दौरान जो फॉर्म हासिल की थी. उसे ही वो जारी रख रहे हैं. पहले अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में रन बनाया फिर अब इंग्लैंड के खिलाफ भी कप्तान गिल का बल्ला जमकर चला है.

Shubman Gill/ AI Created Image
1 / 6
Shubman Gill/ AI Created Image

IND vs ENG: टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेल रही है. जहां पर टीम इंडिया 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 75 गेंदों में 80 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 1 छक्का भी देखने को मिला. इसी के साथ कप्तान शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

शुभमन गिल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड 2 / 6

इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में शुभमन गिल नाबाद रहे. जिसके कारण ही अब वनडे फॉर्मेट में उनका औसत 60 के पार चला गया है. इसी के साथ वनडे में 60+ की औसत से रन बनाने वाले गिल पहले बल्लेबाज बन गए हैं. (Pic Credit- Shubman Gill Instagram) 

विज्ञापन

प्रिंस के नाम बड़ा रिकॉर्ड

प्रिंस के नाम बड़ा रिकॉर्ड 3 / 6

कप्तान शुभमन गिल इसी के साथ वनडे फॉर्मेट में 60+ की औसत और 100+ की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. आज तक वनडे फॉर्मेट में ये कारनामा किसी भी और बल्लेबाज ने नहीं किया था. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विराट कोहली से भी आगे निकले गिल

विराट कोहली से भी आगे निकले गिल 4 / 6

दिग्गज विराट कोहली का वनडे में औसत 58.5 का है. कुछ मौके पर कोहली ने भी 60 के औसत को पार किया था, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट कभी भी 100 के पार नहीं गया है. जिसके कारण ही गिल कोहली से आगे निकल गए. (Pic Credit- Virat Kohli Instagram) 

विज्ञापन

कोहली का एक समय था दबदबा

कोहली का एक समय था दबदबा 5 / 6

इस लिस्ट में एक समय विराट कोहली सबसे ऊपर नजर आते थे. न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल का औसत लगभग 58 का है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के माइकल बेवन ने 53.6 की औसत से रन बनाया था. एबी डिविलियर्स ने भी 53.5 की औसत से वनडे में रन बनाए थे.  (Pic Credit- Virat Kohli Instagram) 

शानदार लय में नजर आ रहे हैं गिल

शानदार लय में नजर आ रहे हैं गिल 6 / 6

अगर कप्तान शुभमन गिल ने यही सिलसिला आगे भी जारी रखा, तो उनके लिए कोई भी रिकॉर्ड दूर नहीं रहने वाला है. शुभमन गिल हर सीरीज में कोई न कोई रिकॉर्ड जरूर बनाते हुए नजर आ रहे हैं.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन