जिस सीरीज से तय होगा टीम इंडिया का WTC फाइनल, हो गया उसके शेड्यूल का ऐलान

IND vs AUS: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल में टीम इंडिया की जगह बहुत ज्यादा मुश्किल में नजर आ रही है. टीम इंडिया को फाइनल में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2027 में 5-0 से जीतना होगा. इस जीत के बाद ही टीम इंडिया का काम बनेगा.

IND vs AUS
1 / 6
IND vs AUS

IND vs AUS: भारतीय टीम साल 2027 के शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलेगी. ये सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद खास होने वाली है. अगर टीम इंडिया को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 खेलना है, तो उन्हें इस सीरीज में एकतरफा जीत दर्ज करनी होगी. अब बीसीसीआई ने इस सीरीज का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. फैंस को जवाब मिल गया है कि ये सीरीज कब और कहां खेला खेली जाएगी.

विज्ञापन

पहला टेस्ट

पहला टेस्ट 2 / 6

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला नागपुर में जनवरी 21 से 25 तक खेला जाएगा. सीरीज की शुरुआत में ही टीम इंडिया को बढ़त हासिल करनी होगी. नागपुर में टीम इंडिया का 1-0 से आगे निकलना होगा.

विज्ञापन

दूसरा टेस्ट

दूसरा टेस्ट 3 / 6

सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 29 जनवरी से 2 फरवरी तक खेला जाने वाला है. बीसीसीआई इस मुकाबले का आयोजन चेन्नई में करने वाली है. जहां पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

तीसरा टेस्ट

तीसरा टेस्ट 4 / 6

लंबे ब्रेक के बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला 11 से लेकर 15 फरवरी के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला गुवाहाटी में होना है. जहां पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है.

विज्ञापन

चौथा टेस्ट

चौथा टेस्ट 5 / 6

हालांकि तीसरे और चौथे टेस्ट के बीच ब्रेक छोटा है. चौथा टेस्ट मैच 19 से 23 फरवरी के बीच होने वाला है. रांची के मैदान पर ये अहम मुकाबला होगा. इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा रहा है.

पांचवां टेस्ट

पांचवां टेस्ट 6 / 6

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीरीज का आखिरी और 5वां मुकाबला होगा. ये मैच 27 फरवरी से लेकर 3 मार्च के बीच होना है. टीम इंडिया का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में जगह बनाने के लिए जीत दर्ज करनी ही होगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन