IND vs AFG: टेस्ट मैच से ठीक पहले बदल सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड, क्या इस युवा खिलाड़ी की लगेगा लॉटरी

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच की तैयारी कर रही है. सभी खिलाड़ी इस मुकाबले के लिए अब चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में पहुंच गए हैं. इस बीच टीम के जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है.

Indian Cricket Team
1 / 6
Indian Cricket Team

IND vs AFG: आईपीएल 2026 के फौरन बाद ही टीम इंडिया अब अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार नजर आ रही है. आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला गया. वहीं टेस्ट मैच 6 जून से खेला जाने वाला है. प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम के खिलाड़ियों को इस सीरीज से पहले आराम नहीं मिला है. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया का स्क्वाड बदल सकता है.

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज को क्या मिलेगा आराम

मोहम्मद सिराज को क्या मिलेगा आराम 2 / 6

सिराज ने गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल फाइनल खेला था. उन्होंने इस सीजन में सभी 17 मैच खेले हैं. ऐसे में सिर्फ 6 दिनों के अंदर टेस्ट मैच खेलना मुश्किल होगा. बीसीसीआई रिस्क नहीं लेना चाहता है, ऐसे में सिराज को आराम दिया जाएगा या नहीं इसका फैसला अगले 48 घंटों में लिया जाएगा. 

विज्ञापन

सिराज हो सकते हैं टीम से बाहर

सिराज हो सकते हैं टीम से बाहर 3 / 6

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अगर 48 घंटों के बाद मेडिकल टीम ने सिराज को आराम करने की सलाह दी, तो स्क्वाड में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसी स्थिति में मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया से बाहर किया जा सकता है. 

इस खिलाड़ी को मिल सकती है टीम में जगह

इस खिलाड़ी को मिल सकती है टीम में जगह  4 / 6

स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अगर टीम इंडिया से बाहर जाते हैं, तो उनकी जगह टीम जम्मू और कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को अपने साथ जोड़ सकती है. नबी फिलहाल नेट बॉलर के रूप में टीम के साथ जुड़े हुए हैं.

विज्ञापन

गूरनूर बरार का हो सकता है डेब्यू

गूरनूर बरार का हो सकता है डेब्यू  5 / 6

भले ही आकिब नबी टीम इंडिया का हिस्सा बन जाए, लेकिन फिलहाल उनका डेब्यू बहुत ही मुश्किल लग रहा है. अगर मोहम्मद सिराज इस मुकाबले में नहीं खेलते हैं, तो उनकी जगह गूरनूर बरार को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

टीम मैनेजमेंट है परेशान

टीम मैनेजमेंट है परेशान 6 / 6

रिपोर्ट्स की माने तो टीम मैनेजमेंट नहीं चाहता कि मोहम्मद सिराज को आराम दिया जाए. वो इस टेस्ट मैच में भी अनुभवी गेंदबाजों के साथ ही उतरना चाहता है. पहले ही जसप्रीत बुमराह टीम का हिस्सा नहीं हैं. सिराज को इस टेस्ट मैच के बाद लंबा आराम दिया जा सकता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन