IND vs PAK: सेमीफाइनल में होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला! जाने कैसे बन रहे हैं समीकरण

IND vs PAK: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ चुकी हैं. अब दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल में भी एक मुकाबला हो सकता है. अगर फिलहाल बन रहे समीकरण पर नजर डाले, तो इन दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल में महामुकाबला खेला जा सकता है, टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार वापसी की है.

INDIA vs PAKISTAN
1 / 6
INDIA vs PAKISTAN

विज्ञापन

2 / 6

27 फरवरी को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला होना है. जहां पर अगर इंग्लैंड की टीम ने जीत लिया, तो पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का रास्ता थोड़ा आसान हो जाएगा.

विज्ञापन

3 / 6

पाकिस्तान की टीम 28 फरवरी को सुपर 8 में श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी. इंग्लैंड के जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान को भी बड़े अंतर से श्रीलंका के खिलाफ जीतना होगा. ऐसी स्थिति में पाकिस्तान की टीम अपने ग्रुप में सेकंड नंबर पर फिनिश करेगी.

4 / 6

जिम्बाब्वे सुपर 8 में अपना आखिरी मुकाबला 1 मार्च को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलने उतरेगी. जहां पर जिम्बाब्वे की टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज करना होगा. जिम्बाब्वे की टीम ऑस्ट्रेलिया को भी हराकर चुकी है. ऐसे में उनके पास उलटफेर करने का माद्दा है.

विज्ञापन

5 / 6

मार्च 1 को ही फिर टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेलने उतरेगी. जहां पर टीम इंडिया को बड़े अंतर से वेस्टइंडीज की टीम को हराना होगा. ऐसी स्थिति में टीम इंडिया अपने ग्रुप में टॉप पर फिनिश करेगी.

6 / 6

अगर इन 4 मैचों के नतीजे इसी तरह से आते हैं, तो चार मार्च को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा सकता है. इसी मैदान पर भारत ने पाक को लीग स्टेज में बुरी तरह से हराया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन