कितने घंटे चलेगा WWE WrestleMania 42 का ताबड़तोड़ एक्शन? शो से जुड़ी अहम जानकारी हुई लीक

अब बस कुछ ही दिन बाद WWE का साल का सबसे बड़ा इवेंट WrestleMania 42 होने वाला है. सभी इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. बड़े मुकाबले कंपनी ने तय किए हैं. आइए आपको बताते हैं कि इवेंट कितने घंंटे तक चलने वाला है.

WWE
1 / 6
WWE WrestleMania 42

WWE WrestleMania 42 का आयोजन आगामी 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर सहित कंपनी के बड़े स्टार्स एक्शन दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. फैंस को बड़े सरप्राइज भी मिलने वाले हैं. ट्रिपल एच ने संकेत दिए हैं कि मेगा इवेंट में बड़े सरप्राइज मिल सकते हैं. जॉन सीना भी वहां पर मौजूद रहेंगे. वो होस्ट की भूमिका निभाएंगे. खैर सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि WrestleMania 42 कितने घंटे तक चलेगा. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में कितने मैच होंगे.

WWE WrestleMania 42 में कितने मैच होंगे. 2 / 6

WWE WrestleMania 42 में कंपनी ने कुल 13 मैच बुक किए हैं. नाइट-1 में 7 और नाइट-2 में 6 मुकाबले होंगे. WWE ने चैंपियनशिप मैच भी रखे हुए हैं. लगभग सभी टाइटल मेगा इवेंट में डिफेंड किए जाएंगे. उम्मीद के मुताबिक फैंस को कई नए चैंपियंस मिल सकते हैं. इसकी बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं.

विज्ञापन

प्री-शो कितने घंटे का होगा?

प्री-शो कितने घंटे का होगा?3 / 6

WWE WrestleMania 42 का प्रो-शो तीन घंटे का तय किया गया है. नाइट-1 और नाइट-2 को मिलाकर कुल छह घंटे का प्री-शो होगा. इसमें कंपनी के बड़े दिग्गज आकर अपनी बात रख सकते हैं. साथ ही साथ टॉप मैचों को लेकर भी चर्चा की जाएगी. जॉन सीना भी बतौर गेस्ट नज़र आ सकते हैं.

मेन शो कितने घंटे का होगा?

मेन शो कितने घंटे का होगा?4 / 6

WWE WrestleMania 42 में 13 मुकाबले तय किए गए हैं. दोनों दिन साढ़े चार घंटे का मेन शो होगा. यानि की फैंस को कुल 9 घंटे का ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. वहां पर कुछ स्टार्स की हार तो कुछ ही जीत हो सकती है. साथ ही साथ चैंपियनशिप में भी बदलाव हो सकता है.

विज्ञापन

पोस्ट-शो कितने घंटे का होगा?

पोस्ट-शो कितने घंटे का होगा?5 / 6

WWE ने दोनों दिन पोस्ट-शो एक घंटे का रखा है. नाइट-1 मुकाबले जीते हुए कुछ स्टार्स आकर अपनी बात रख सकते हैं. कुछ ऐसा ही नाइट-2 में भी हो सकता है. यानि की पोस्ट-शो कुल दो घंटे का होगा. इस लिहाज से अगर पूरे रेसलमेनिया की बात की जाए तो शो 17 घंटे चलेगा.

मेन इवेंट में कौन से मुकाबले होंगे?

मेन इवेंट में कौन से मुकाबले होंगे?6 / 6

नाइट-1 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं नाइट-2 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. वहां पर रेंस नए चैंपियन बन सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन