लाइट बंद होने के बाद एकदम से WWE रिंग में कैसे पहुंच जाते हैं The Undertaker? जानें इस रहस्य के पीछे की असली कहानी

WWE में द अंडरटेकर की एंट्री हमेशा से धमाकेदार रही है. जब वो आते हैं तो लाइटें बंद हो जाती हैं. इसके बाद वो सीधे रिंग में दिखते हैं. फैंस को पता नहीं होगा कि आखिर ऐसा कैसे होता है. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
द अंडरटेकर का रहस्य

The Undertaker: WWE में द अंडरटेकर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने करीब तीस साल तक दर्शकों का मनोरंजन किया. वो हमेशा अपने अलग-अलग कैरेक्टर्स के लिए जाने जाते थे. उन्हें सबसे खास उनकी एंट्री ने बनाया. कई लोग उनके एंट्रेंस को कॉपी करते हैं. लाइट बंद होने के बाद वो एकदम से रिंग में नज़र आते हैं. इसे लेकर हमेशा चर्चा बनी रहती है कि आखिर डेडमैन ऐसा कैसे करते हैं. आइए आपको इसके बारे में थोड़ा विस्तार से बताते हैं.

विज्ञापन

विंस मैकमैहन के चहेते रहे हैं द अंडरटेकर

विंस मैकमैहन के चहेते रहे हैं द अंडरटेकर2 / 6

विंस मैकमैहन और द अंडरटेकर की दोस्ती काफी पुरानी है. दोनों एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं. विंस ने हमेशा अंडरटेकर को अलग-अलग किरदार के साथ आगे बढ़ाया. टेकर की सफलता के पीछे विंस का बहुत बड़ा हाथ रहा है. अंडरटेकर की एंट्रेंस भी विंस ने ही अपने तरीके से खास बनाई है.

विज्ञापन

द अंडरटेकर की एंट्री

द अंडरटेकर की एंट्री3 / 6

द अंडरटेकर की एंट्री से पहले एक घंटी बजती है. तब सभी को पता लग जाता है कि वो आने वाले हैं. तुरंत ही एरीना की सारी लाइटें भी बंद कर दी जाती हैं. दरअसल टेकर की जगह रिंग के नीचे पहले से ही तय की जाती है. कई बार वो फैंस के बीच में भी मौजूद रहते हैं.

अंडरटेकर को कितने सेकेंड मिलते हैं?

अंडरटेकर को कितने सेकेंड मिलते हैं?4 / 6

वैसे अपने पूरे करियर में टेकर ने ज्यादातर रिंग के नीचे से ही ऊपर आए हैं. टेकर को ये काम करने के लिए सिर्फ 10 सेकेंड मिलते हैं. आजतक उन्होंने अपनी एंट्रेंस में बिल्कुल भी गलती नहीं की है. जब वो रिंग के बीच पहुंच जाते हैं, तब लाइटें खोल दी जाती हैं.

विज्ञापन

टेकर ने किया है बहुत अभ्यास

टेकर ने किया है बहुत अभ्यास5 / 6

लाइटें बंद होने के बाद तुरंत रिंग में आकर अपने कैरेक्टर में खड़े होना कोई आसान काम नहीं होता है. टेकर ने सालों तक इसकी खूब प्रैक्टिस की है. इस वजह से ही वो ये काम करने में सफल रहे हैं. वैसे रिंग के नीचे WWE के कुछ कर्मचारी भी मौजूद रहते हैं. वो भी टेकर को निर्देश देते रहते हैं.

वापसी पर भी होती हैं लाइटें बंद

वापसी पर भी होती हैं लाइटें बंद6 / 6

अंडरटेकर को जब वापस जाना होता है तब भी लाइटें बंद हो जाती है. टेकर तुरंत ही रिंग के नीचे चले जाते हैं. कई बार वो जल्दी से फैंस के बीच से सरल रास्ते से भी बैकस्टेज गए हैं. ये काम भी उन्हें जल्दी करना होता है. छोटी गलती से भी इसमें बड़ा नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन