रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर

यूक्रेन ने रूस के साथ युद्धविराम के लिए भारत के प्रस्ताव को कीव को मिले चार प्रस्तावों में सबसे बेहतरीन बताया है. यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने कहा कि वो ऊर्जा बुनियादी ढांचे और काला सागर से जुड़े युद्धविराम पर विचार करने के लिए तैयार हैं

Russia-Ukraine Ceasefire

रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत (Photo: File)

विज्ञापन

यूक्रेन ने रूस के साथ युद्धविराम के लिए भारत के प्रस्ताव को कीव को मिले चार प्रस्तावों में सबसे बेहतरीन बताया है. यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने कहा कि वो ऊर्जा बुनियादी ढांचे और काला सागर से जुड़े युद्धविराम पर विचार करने के लिए तैयार हैं. ‘यूरोपियन प्रावदा’ अखबार के मुताबिक, सिबिहा ने शुक्रवार को कीव में पत्रकारों से कहा, ”हमारे पास चार प्रस्ताव हैं. इनमें सबसे व्यापक प्रस्ताव भारत का है. हम ऊर्जा और काला सागर से जुड़े युद्धविराम के लिए तैयार हैं.”

ये भी पढ़ें: रूस के अमूर क्षेत्र में टेकऑफ के बाद सैन्य विमान क्रैश, हादसे में 6 लोगों की मौत

विज्ञापन

कीव का बयान

दरअसल, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ दिन पहले एक बयान में कहा था कि पीएम मोदी के पास यूक्रेन संघर्ष का आपसी समाधान खोजने के लिए बहुत अच्छे विचार हैं. अब यूक्रेन के विदेश मंत्री सिबिहा ने कहा कि युद्धविराम के प्रस्ताव भारत, तुर्की, मिस्र और संयुक्त राज्य अमेरिका से मिले थे. उन्होंने कहा- ”कीव युद्धविराम के लिए अलग-अलग तरीकों पर विचार करने को तैयार है, लेकिन किसी भी समझौते में ना सिर्फ सैन्य अभियानों, बल्कि ऊर्जा और बंदरगाह के बुनियादी ढांचे पर हमलों और काला सागर की स्थिति को भी शामिल किया जाना चाहिए.”

पुतिन ने क्या कहा?

पुतिन ने गुरुवार को कहा कि पीएम मोदी, उनके करीबी रिश्तों के बावजूद युद्ध को खत्म करने का मुद्दा लगातार उठाते हैं और दोनों नेताओं के बीच हर बैठक में इस पर बात करते हैं. सरकारी समाचार एजेंसी TASS के मुताबिक, वल्दाई इंटरनेशनल डिस्कशन क्लब की वार्षिक बैठक में पुतिन ने कहा, “उनके पास आपसी तौर पर बातचीत से समाधान खोजने के मकसद से बहुत अच्छे विचार हैं.” पिछले महीने नई दिल्ली में ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन से पहले, पुतिन और मोदी के बीच बातचीत हुई थी, जिसके दौरान रूसी नेता ने प्रधानमंत्री को यूक्रेन संघर्ष और चल रही शांति पहलों के बारे में जानकारी दी थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ