T20 World Cup में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप पर जसप्रीत बुमराह

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह कमाल कर रहे हैं. दोनों खिलाड़ी टी-20 प्रारूप में भारत के लिए लंबे समय से कमाल कर रहे हैं. वर्ल्ड कप में भी बुमराह और अर्शदीप के आंकड़े शानदार हैं. आइए एक नजर टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर डालते हैं.

Cricket News - 2026-02-26T111354.215
1 / 6

विज्ञापन

2 / 6

जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में टॉप पर हैं. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट के इतिहास में 22 मैचों में 13.36 के औसत से 33 विकेट हासिल किए हैं. वह भारत की ओर से टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

विज्ञापन

3 / 6

दूसरे नंबर पर अर्शदीप सिंह का नाम है. उन्होंने अब तक भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में 18 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 14.84 की औसत के साथ 32 विकेट अपने नाम किए हैं.

4 / 6

पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 24 टी-20 वर्ल्ड कप मैच में 17.25 की औसत के साथ 32 विकेट अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

5 / 6

हार्दिक पांड्या भी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 29 मैच में 23.31 की औसत के साथ 29 विकेट चटकाए हैं.

6 / 6

रविंद्र जडेजा पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने 30 मैच में 22 विकेट हासिल किए हैं. उनका औसत 28.86 रहा है. हालांकि उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन