IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा अद्भुत कारनामा, फोटोशूट में दिखी सभी कप्तानों की झलक
IPL 2026: आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों के कप्तान मुंबई में साथ नजर आए. जहां पर सीजन शुरू होने के 3 दिन पहले सभी कप्तानों का फोटोशूट हुआ. इस दौरान सभी कप्तान आपस में हंसते और मजाक करते हुए नजर आए. उनकी खास तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है.

IPL 2026: आईपीएल 2026 के शुरू होने से 3 दिन पहले मुंबई में बीसीसीआई ने सभी 10 कप्तानों का फोटोशूट आयोजित किया. जिसके बाद बीसीसीआई के ऑफिस में सभी को सीजन 19 के नियम बताए गए. इस दौरान बहुत ही अद्भुत नज़ारा देखने को मिला. पहली बार आईपीएल के इतिहास में सभी कप्तान भारतीय नजर आए. पैट कमिंस की इंजरी के कारण किशन शुरुआती मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे.
ऋतुराज गायकवाड़, हार्दिक पांड्या और अजिंक्य रहाणे
2 / 6सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे आपस में हंसी-मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं. इन तीनों की अच्छी तस्वीर वायरल हो रही है.
रजत पाटीदार और ऋषभ पंत
3 / 6आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का इस दौरान अलग अंदाज दिखा. पंत इस दौरान लखनऊ की अलग जर्सी में नजर आए. वहीं पाटीदार के लंबे बालों की चर्चा भी हो रही है.
श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत
4 / 6आईपीएल 2026 के इतिहास के 2 सबसे महंगे कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत एक समय साथ में खेलते हुए नजर आते थे. जिसके कारण ही अलग अलग टीमों में होने के बाद भी दोनों का बॉन्ड नजर आया.
रियान पराग और अक्षर पटेल
5 / 6राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल भी फोटोशूट के दौरान मस्ती के मूड में नजर आए. पराग पहली बार राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं.
ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे
6 / 6स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी अलग अंदाज में नजर आए. रहाणे की हेयर स्टाइल की चर्चा भी बहुत ज्यादा हुई. वहीं पंत हमेशा की तरह मस्ती के मूड में नजर आए.



















