ENG vs IND: टीम इंडिया की शर्मनाक हार के 5 सबसे बड़े 'विलेन'! वैभव-अभिषेक के साथ श्रेयस अय्यर ने भी डुबोई लुटिया

Team India: टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 125 रनों से शर्मनाक हार मिली. कुछ स्टार खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और वो भारत की हार के असली विलेन हैं.

shreyas iyer abhishek sharma
1 / 6

Team India: टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ अपने T20I इतिहास की सबसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 125 रनों से करारी हार थमाई. टीम इंडिया की गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों ही निराशाजनक रही. कुछ खिलाड़ी थे, जिनसे फैंस को बहुत उम्मीद थी लेकिन उनके खराब प्रदर्शन ने टीम इंडिया की लुटिया डुबोई. आइए टीम इंडिया की हार के 5 सबसे बड़े विलेन के बारे में जानते हैं. (Image: Twitter/X)

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा2 / 6

अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज हैं. शर्मा ने पिछले मैच में बढ़िया पारी खेली थी लेकिन तीसरे T20I में वो बुरी तरह फ्लॉप रहे. अभिषेक मात्र 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनके आउट होने से वैभव सूर्यवंशी पर भी दबाव बढ़ गया. (Image: Twitter/X)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी3 / 6

वैभव सूर्यवंशी पिछले कुछ महीनों से जबरदस्त फॉर्म में हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I में 5 गेंदों का सामना करते हुए 13 रन बनाए, जिसमें दो छक्के शामिल थे. वैभव अच्छे टच में होने के बावजूद पारी को बड़ा नहीं बना पाए और यह हार का बड़ा कारण है. (Image: AI Generated)

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर4 / 6

41 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को संभलकर खेलने की जरूरत थी. हालांकि, सरपंच साहब शॉट लगाने के चक्कर में जैकब बेथेल को कैच दे बैठे. वो भी टीम इंडिया की हार के सबसे बड़े विलेन में से एक हैं. (Image: Instagram/sonysportsnetwork)

विज्ञापन

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा5 / 6

तिलक वर्मा भारतीय टीम के उपकप्तान हैं. लगातार विकेट गंवाने के बाद वर्मा ने धीमी बल्लेबाजी की और 11 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गए. वर्मा ने अधिक गेंदें खेलकर दबाव कम करने के बजाय और बढ़ा दिया, जिस वजह से वो विल जैक्स की गेंद पर स्टंप आउट हो गए. (Image: Twitter/X)

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल6 / 6

अक्षर पटेल भारतीय टीम के लिए तीसरे T20I में सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. पटेल ने 12.25 की इकोनॉमी से 49 रन लुटाए. इसके अलावा बल्ले से भी अक्षर कुछ खास नहीं कर पाए और 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. (Image: Instagram/sonysportsnetwork)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन