दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व खिलाड़ी पर लगा 2 साल का बैन, इस बड़ी वजह से बोर्ड ने किया फैसला

न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल को दो साल के लिए बैन कर दिया गया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने स्टार तेज गेंदबाज को बैन कर दिया है. कोकीन के लिए पॉजिटिव पाए गए स्टार खिलाड़ी अब मुश्किल में आ गया है.

Cricket News - 2026-04-24T185107.300
1 / 6

न्यूजीलैंड और दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व खिलाड़ी पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2 साल का प्रतिबंध लगाया है. 35 साल के इस खिलाड़ी ने मैच शुरू होने से पहले कोकीन लिया था. खास बात ये है कि इस खिलाड़ी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है.  

विज्ञापन

कोकीन का सेवन करना पड़ा महंगा

कोकीन का सेवन करना पड़ा महंगा2 / 6

25 सितंबर, 2025 को चेम्सफोर्ड में एसेक्स और समरसेट के बीच खेले गए डिवीजन वन मैच के दौरान उन्होंने कोकीन लिया था. लंदन स्थित वाडा-मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में की गई जांच से कोकीन और उसके मेटाबोलाइट, बेंजोइलेकगोनिन की पुष्टि हुई है.

विज्ञापन

गलती स्वीकार की

गलती स्वीकार की3 / 6

ब्रेसवेल ने अपनी गलती मान ली है. उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने 24 सितंबर की शाम और 25 सितंबर की सुबह तक कोकीन का सेवन किया था.

28 टेस्ट मैच में प्रतिनिधित्व

28 टेस्ट मैच में प्रतिनिधित्व4 / 6

ईसीबी के एंटी-डोपिंग नियमों के अनुच्छेद 2.1 और 2.2 के तहत उनपर दो साल का बैन लगा दिया गया है. ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड 28 टेस्ट मैच में 74 विकेट हासिल किए थे. जबकि 21 वनडे मैच में उन्होंने 26 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. इसके अलावा 20 टी-20 मैच में उन्होंने 20 विकेट लिए हैं.

विज्ञापन

आईपीएल 2012 में खेले 1 मैच

आईपीएल 2012 में खेले 1 मैच5 / 6

आईपीएल 2012 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए उन्होंने एक मैच खेला था. उन्होंने 1 मैच में 3 विकेट हासिल किए थे. इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर होने के बाद वह इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते थे. लेकिन अब दो साल के लिए उन्हें बैन कर दिया गया है.

साल 2025 में आखिरी मुकाबला

साल 2025 में आखिरी मुकाबला6 / 6

कांउटी क्रिकेट में उन्होंने एसेक्स के लिए आखिरी मुकाबला 24 सितंबर 2025 को समरसेट के खिलाफ खेला था. उन्होंने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 1 विकेट लिए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन