T20 World Cup की ट्रॉफी को 2 बार जीतने वाला एकमात्र कप्तान
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है. कुल 20 टीमें इस बार ट्रॉफी को पाने के लिए एक-दूसरे से भिड़ती हुई नजर आएंगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अपने टाइटल को डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. विश्व कप की ट्रॉफी को यूं तो कई कप्तान अपने नाम कर चुके हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट के इतिहास में इकलौता कैप्टन ऐसा रहा है, जिसने दो बार इस खिताब को जीता है.

2 / 6टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को पहली बार अपने नाम करने वाले कप्तान एमएस धोनी रहे थे. साल 2007 में धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप के खिताब पर कब्जा जमाया था. फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को मात दी थी.
3 / 6साल 2009 में इसके बाद टी-20 विश्व कप का दूसरा संस्करण खेला गया और पाकिस्तान ने यूनूस खान की अगुवाई में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. वहीं, 2010 में इंग्लैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमाया. इंग्लिश टीम ने पॉल कॉलिंगवुड की कैप्टेंसी में ट्रॉफी जीती.
4 / 6टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को दो बार जीतने वाले इकलौते कप्तान डैरेन सैमी हैं. सैमी की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने पहले 2012 और फिर साल 2016 में खिताब को अपने नाम किया था. भारत में आखिरी बार टी-20 विश्व कप 2016 में ही खेला गया था और कैरेबियाई टीम ही चैंपियन बनी थी.
5 / 6भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी को अब तक दो बार अपने नाम किया है. धोनी के बाद साल 2024 में रोहित शर्मा की कैप्टेंसी में टीम इंडिया ने खिताब जीता था. भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को मात दी थी.
6 / 6सूर्यकुमार यादव की कैप्टेंसी में टीम इंडिया इस बार अपने टाइटल को डिफेंड करने के इरादे से उतरेगी. टी-20 विश्व कप के इतिहास में आजतक कोई भी टीम अपने खिताब को डिफेंड नहीं कर सकी है.



















