IPL 2026: पंजाब किंग्स के बल्लेबाज ने पहनी ऑरेंज कैप, टॉप-5 की रेस से बाहर हुए रोहित शर्मा
आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस दिलचस्प हो गई है. लगभग हर दिन ऑरेंज कैप का ताज नए खिलाड़ी के सिर पर सज रहा है. अब पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कोनोली ने ऑरेंज कैप का ताज पहन लिया है.

IPL 2026 में 3 अप्रैल को सीएसके और पंजाब किंग्स ने अपना दूसरा मुकाबला खेला. इस मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए थे, सीएसके की ओर से आयुष म्हात्रे के अलावा सरफराज खान और शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी की. पंजाब की ओर से कूपर कोनोली ने 36 रनों का योगदान दिया. इसी के साथ उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया.
कूपर कोनोली
2 / 6पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कोनोली ने अंगकृष रघुवंशी से ऑरेंज कैप छीन ली. वह अब 2 मैच में 108 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा चुके हैं. कोनोली ने सीएसके के खिलाफ 22 गेंदों में 6 चौके की मदद से 36 रन बनाए हैं.
अंगकृष रघुवंशी
3 / 6वहीं, ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर अंगकृष रघुवंशी हैं, जिन्होंने 2 मैच में 103 रन बनाए हैं. इससे पहले ऑरेंज कैप पर उनका कब्जा था.
ईशान किशन
4 / 6इस रेस में तीसरे नंबर पर ईशान किशन हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 2 मैचों में 94 रन बनाए हैं. ईशान ने पहले ही मैच में आरसीबी के खिलाफ 80 रनों की पारी खेली थी.
हेनरिक क्लासेन
5 / 6चौथे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के ही बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं. उन्होंने 2 मैचों में 83 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं.
रियान रिकलटन
6 / 6पांचवें नंबर पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रियान रिकलटन हैं, जिन्होंने पहले मैच में केकेआर के खिलाफ 81 रनों की पार खेली थी. उन्होंने अब तक 1 ही मैच खेला है. टॉप 5 की लिस्ट से रोहित शर्मा बाहर हो गए हैं. वह अब सातवें नंबर पर 78 रनों के साथ खिसक गए हैं.


















