पंजाब किंग्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, फिट होकर लौटा मैच विनर बल्लेबाज

पंजाब आईपीएल 2026 में अपना सातवां मुकाबला खेलने के लिए 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरेगी. ये मैच दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा. इस मैच से पहले पंजाब को बड़ी खुशखबरी मिली है.

Cricket News - 2026-04-24T193229.742
1 / 6

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का शानदार प्रदर्शन जारी है. अब तक खेले गए 6 मैच में पंजाब ने शानदार प्रदर्शन किया है और 5 मैच जीते हैं. इसके अलावा पंजाब का 1 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. अब तक पंजाब एक भी मैच नहीं हारी है.  

विज्ञापन

पंजाब के लिए आई खुशखबरी

पंजाब के लिए आई खुशखबरी2 / 6

पंजाब के सलामी बल्लेबाज कूपर कोनोली फिट होकर टीम से जुड़ गए हैं. कोनोली पीठ की जांच के लिए कुछ समय के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस गए थे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनकी गेंदबाजी फिटनेस पर नजर रख रहे थे. लेकिन अच्छी खबर ये है कि वह ऑस्ट्रेलिया से वापस आ गए हैं और आगामी मैच खेलने के लिए उपलब्ध हैं.

विज्ञापन

कोच ने की पुष्टि

कोच ने की पुष्टि3 / 6

पंजाब के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने कोनोली की उपलब्धता स्पष्ट की है. उन्होंने कहा "जी हां, वह पूरी तरह से उपलब्ध हैं. वह अभी वहां गए थे और वापस आ गए हैं. वह खेलने के लिए तैयार हैं और पूरी तरह से बेताब हैं."

कोनोली ने किया शानदार प्रदर्शन

कोनोली ने किया शानदार प्रदर्शन4 / 6

कोनोली ने इस सीजन आईपीएल 2026 में पंजाब के लिए दो अर्धशतक बनाए हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 के 6 मैचों में 163.97 के स्ट्राइक रेट के साथ 223 रन बनाए हैं. कोनोली ने पंजाब के लिए इस सीजन अहम भूमिका निभाई है.

विज्ञापन

ऐसा रहा है करियर

ऐसा रहा है करियर5 / 6

कोनोली ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1 टेस्ट मैच में 4 रन बनाए हैं. इसके अलावा 8 वनडे मैचों में उन्होंने 94 रन बनाए हैं. इसके अलावा 11 टी-20 मैच में उन्होंने 28 रन बनाए हैं.

शानदार फॉर्म में पंजाब

शानदार फॉर्म में पंजाब6 / 6

फिलहाल श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब किंग्स शानदार प्रदर्शन कर रही है. पंजाब ने आईपीएल 2025 फाइनल में भी जगह बनाई थी. हालांकि आरसीबी के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इस सीजन पंजाब खिताब उठाने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन