WWE में Randy Orton तबाही मचाने को हुए तैयार! कंपनी ने किया भयानक मैच का ऐलान

कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन के बीच एक बार फिर WWE में जंग देखने को मिलने वाली है. दोनों के खतरनाक मैच का ऐलान कर दिया गया है. फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. आइए आपको बताते हैं कि इनकी टक्कर कब होगी.

WWE
1 / 6

Cody Rhodes vs Randy Orton: रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स की राइवलरी लंबे समय से चल रही है. हाल ही में रैंडी ने वापसी कर खूब बवाल मचाया. अब दोनों एक-दूसरे को पूरी तरह ध्वस्त करना चाहते हैं. WWE इनकी राइवलरी को ज्यादा लंबा नहीं खींचना चाहता है. दोनों के बीच बहुत जल्द तगड़ा मैच होगा. इनकी राइवलरी ने रफ्तार पकड़ ली है. कोडी काफी गुस्से में लग रहे हैं. वो ऑर्टन को सबक सिखाना चाहते हैं. आइए आपको बताते हैं कि इनका मैच कब बुक किया गया है. (Photo: WWE.com )

विज्ञापन

कब हुआ था पहला मैच?

कब हुआ था पहला मैच?2 / 6

कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन के बीच इस साल अप्रैल में हुए रेसलमेनिया 42 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. दोनों के बीच काफी खतरनाक मैच हुआ. अंत में कोडी ने बड़ी मुश्किल से अपने टाइटल को रिटेन किया. मैच के बाद भी रैंडी ने कोडी के ऊपर हमला किया था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

समरस्लैम में हुई वापसी

समरस्लैम में हुई वापसी3 / 6

हाल ही में हुए समरस्लैम में सीएम पंक ने अपनी चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ दांव पर लगाया. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. रैंडी ने मैच में वापस आकर कोडी को आरकेओ लगाया. उनकी वजह से कोडी को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. (Photo: WWE.com)

SmackDown में मचा घमासान

SmackDown में मचा घमासान4 / 6

SmackDown के पिछले हफ्ते दो एपिसोड में कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन ने बवाल मचाया. इस हफ्ते तो दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ. कोडी ने अंत में रैंडी के ऊपर चेयर से भी हमला किया. रैंडी उनके सिर पर मारने वाले थे लेकिन सफलता नहीं मिली. WWE ऑफिशियल्स ने आकर दोनों को बड़ी मुश्किल से अलग किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

WWE Sunday Night’s Main Event में होगा मैच

WWE Sunday Night’s Main Event में होगा मैच5 / 6

आगामी 6 सितंबर को WWE Sunday Night’s Main Event का आयोजन होने वाला है. वहां पर रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स के बीच सिंगल मैच बुक कर दिया है. जनरल मैनेजर निक एल्डिस ने एक वीडियो जारी करते हुए दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया. (Photo: WWE.com)

किसकी होगी जीत?

किसकी होगी जीत?6 / 6

रेसलमेनिया 42 में कोडी रोड्स को जीत मिली थी. वहां पर टाइटल के लिए मुकाबला था. इस बार साधारण मैच है. ऐसे में रैंडी ऑर्टन मुकाबले में जीत हासिल कर सकते हैं. उन्हें पुश दिया जा सकता है. कंपनी राइवलरी को बराबरी पर लाने के लिए ये कदम उठा सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन