IPL: एक ओवर में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज, लिस्ट में तीन भारतीय
आईपीएल 2026 का धूम धड़ाका कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा. इस बार 19वां सीजन खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. आईपीएल में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का जलवा देखने को मिलता है. आइए एक नजर आईपीएल के उन 5 गेंदबाजों पर डालते हैं, जिन्होंने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन खर्च किए.

प्रशांत परमेश्वरन
2 / 6आईपीएल 2011 में कोच्चि टस्कर्स की ओर से हिस्सा लेते हुए प्रशांत परमेश्वरन ने सबसे ज्यादा रन खाए हैं. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ एक ओवर में 37 रन खर्च किए थे.
हर्षल पटेल
3 / 6इसके अलावा लिस्ट में दूसरा नाम हर्षल पटेल का है, जिन्होंने आईपीएल 2021 में आरसीबी की ओर से हिस्सा लेते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 37 रन दिए थे.
डेनियल सैम्स
4 / 6डेनियल सैम्स को आईपीएल 2022 के एक ओवर में जमकर कुटाई हुई थी. उन्होंने आईपीएल 2022 में 35 रन खर्च किए थे. सैम्स की केकेआर के खिलाफ कुटाई हुई थी.
रवि बोपारा
5 / 6आईपीएल 2020 में पंजाब किंग्स की ओर से हिस्सा लेते हुए रवि बोपारा को केकेआर के खिलाफ एक ओवर में 33 रन पड़े थे. आईपीएल इतिहास का ये चौथा सबसे महंगा ओवर है.
परविंदर अवाना
6 / 6परविंदर अवाना ने आईपीएल 2014 में पंजाब किंग्स की ओर से हिस्सा लिया था. इस सीजन सीएसके के खिलाफ उन्होंने एक ओवर में 33 रन खर्च किए थे.



















