टेस्ट क्रिकेट की डेब्यू पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज, इस नंबर पर पहुंचे मानव सुथार

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है. जहां पर टीम इंडिया ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया. इस दौरान डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने कमाल का प्रदर्शन करके सभी को प्रभावित किया.

Manav Suthar
1 / 6
Manav Suthar

IND vs AFG: टीम इंडिया लंबे समय से मैच विनिंग स्पिनर की तलाश कर रही है. इसी के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम मैनेजमेंट ने मानव सुथार को मौका दिया. उन्होंने इस मौके का अच्छे से फायदा उठाया है. सुथार ने डेब्यू मैच की पहली पारी में ही 5 विकेट हॉल ले लिए हैं. आज हम आपको उन भारतीय गेंदबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने डेब्यू मैच की पहली पारी में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं.

विज्ञापन

नरेंद्र हिरवानी

नरेंद्र हिरवानी 2 / 6

चेन्नई के मैदान पर 1988 में टीम इंडिया के लिए नरेंद्र हिरवानी ने डेब्यू किया था. उन्होंने अपनी डेब्यू मैच की पहली पारी में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ 61 रन देकर 8 विकेट हासिल किए थे. हिरवानी का रिकॉर्ड कोई भी गेंदबाज तोड़ नहीं सका है.

विज्ञापन

मानव सुथार

मानव सुथार 3 / 6

युवा गेंदबाज मानव सुथार अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले की पहली पारी में ही मानव सुथार ने सिर्फ 33 रन देकर ही 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है.

आबिद अली

आबिद अली4 / 6

एडिलेड के मैदान पर 1967 में आबिद अली ने भी कमाल का प्रदर्शन किया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू मैच की पहली पारी में ही आबिद अली ने 55 रन देकर 6 विकेट हासिल किया था. अली ने भी तहलका मचा दिया था.

विज्ञापन

दिलीप दोषी

दिलीप दोषी5 / 6

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 1979 में दिलीप दोषी ने भी ये कारनामा दोहराया था. दिलीप दोषी ने चेन्नई के मैदान पर 103 रन देकर 6 विकेट हासिल किया था. चेन्नई की विकेट पर उस समय स्पिनरों का दबदबा होता था.  

टीम इंडिया मानव सुथार

टीम इंडिया मानव सुथार 6 / 6

पिछले 35 सालों में सिर्फ 2 भारतीय स्पिनरों ने ही डेब्यू मैच में 6 विकेट हासिल किए हैं. जिसमें से पहले सिर्फ ऐसा करने वाले रविचंद्रन अश्विन थे, लेकिन अब मानव सुथार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो चुका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन