IPL 2026 के बीच BCCI ने बनाया सख्त नियम, अब खिलाड़ियों की बढ़ गई परेशानी
आईपीएल 2026 का घमासान जारी है. अब तक इस लीग में कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं. आए दिन बल्लेबाज दिल खोलकर रन बना रहे हैं, जबकि गेंदबाज भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं. हालांकि आईपीएल 2026 के बीच बीच बीसीसीआई ने एक सख्त नियम बनाया है, जिससे खिलाड़ियों की चिंता बढ़ने वाली है.

आईपीएल 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नया नियम लाया है. ये नियम उन खिलाड़ियों के लिए है, जो प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे. अब इन खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ जाएगी.
बेंच पर बैठे खिलाड़ियों के लिए आया नियम
2 / 6नए नियम के मुताबिक बेंच पर बैठे खिलाड़ी मैदान के आसपास यूं ही नहीं घूम पाएंगे. मैच के दौरान केवल 16 खिलाड़ी मैदान पर आना जाना कर सकेंगे, जिन्हें टीम मैनेजमेंट ने आधिकारिक टीम में शामिल किया है.
मैदान में नो एंट्री
3 / 6इसके अलावा अन्य खिलाड़ी न तो मैदान में प्रवेश कर पाएंगे और न ही ड्रिंक्स में बैट या कोई मैसेज लेकर खिलाड़ियों तक पहुंच सकेंगे. बीसीसीआई ने सख्त नियम बनाया है, जिसमें कहा गया है कि एक टीम के 16 खिलाड़ियों के अलावा अन्य कोई खिलाड़ी मैदान के अंदर मैच के दौरान नहीं जा सकता है.
अब डगआउट में बैठना पड़ेगा
4 / 6प्लेइंग 11 के अलावा अन्य 5 खिलाड़ी ही अब मैदान के अंदर जा सकेंगे. बाकि खिलाड़ियों को डगआउट में ही बैठना पड़ेगा. इन खिलाड़ियों को बाउंड्री लाइन और LED विज्ञापन बोर्ड के बीच घूमने की अनुमति नहीं होगी.
बीसीसीआई ने लगाई रोक
5 / 6अब BCCI ने मैच प्लेइंग कंडीशंस (MPC) के क्लॉज 11.5.2 और 24.1.4 को और सख्त करते हुए इन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है.
अनुशासन के लिए लिया गया फैसला?
6 / 6आईपीएल 2026 में अब तक 13 मैच खेले जा चुके हैं. बीच सीजन में ही बीसीसीआई ने नियम में बदलाव किया है. ऐसे में माना जा रहा है कि ये फैसला अनुशासन बनाने के लिए बोर्ड ने लिया है.



















