पाकिस्तान टीम से ड्राप होने के बाद बाबर आजम का बड़ा फैसला, फैंस के लिए आई बुरी खबर
Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने हाल ही में भारत और श्रीलंका में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था. हालांकि टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही खत्म हो गया. सुपर 8 में पाकिस्तान एक ही मैच जीत पाई थी. खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम ने अब बड़ा फैसला किया है. उनके फैंस के लिए ये बुरी खबर है.

पाक टीम से हुए थे ड्रॉप
2 / 6टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद बाबर आजम को पाकिस्तान टीम से ड्रॉप कर दिया गया था. पाकिस्तान 3 मैचों की वनडे सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है और इस टीम का हिस्सा बाबर आजम नहीं हैं.
बाबर का बड़ा फैसला
3 / 6अब टीम से ड्रॉप होने के बाद बाबर आजम ने बड़ा फैसला किया है. दरअसल मैनेजमेंट की सलाह लेते हुए बाबर ने क्रिकेट से ब्रेक लिया है. वह आगामी नेशनल टी-20 कप नहीं खेलेंगे.
PSL में खेलेंगे
4 / 6माना जा रहा है कि बाबर अब पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे. वह अपनी पुरानी तकनीक पर काम कर रहे हैं. बाबर का कुछ दिनों के लिए क्रिकेट से ब्रेक लेना, उनके फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है.
वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन
5 / 6बाबर आजम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के लिए निराशाजनक प्रदर्शन किया.उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ 15, यूएसए के खिलाफ 46, भारत के खिलाफ 5 और इंग्लैंड के खिलाफ 25 रन बनाए थे. इसके बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले के लिए बाहर बैठा दिया गया था.
शानदार करियर
6 / 6बाबर ने अब तक पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट मैच में 4366 रन बनाए हैं, जबकि 140 वनडे मैच में उन्होंने 6501 रन बनाए हैं. वहीं, 145 टी-20 मैच में उनके बल्ले से 4596 रन निकले हैं.



















