IND vs AFG: भारत से मिली करारी हार के बाद अफगानी कप्तान ने बनाया 'बहाना', बताया कैसे हुई चूक

भारत के खिलाफ मिली हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शहीदी ने बड़ा बयान दिया है. मैच के बाद उन्होंने अफगान टीम के खिलाड़ियों को लेकर बड़ी बात भी कही है. उन्होंने क्या कहा? आइए जानते हैं.

Cricket News - 2026-06-08T162135.968
1 / 6

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 से 8 जून के बीच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला गया था. इस मैच को भारत ने एक पारी और 300 रनों से अपने नाम किया. टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भारत की ये एक पारी से सबसे बड़ी जीत थी. करारी हार मिलने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शहीदी ने बड़ा बयान दिया है.  

विज्ञापन

शहीदी ने भारत की तारीफ की

शहीदी ने भारत की तारीफ की2 / 6

अफगानिस्तान के कप्तान ने हार के बाद कम अनुभव का बहना बनाया. उन्होंने कहा "भारतीय टीम को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई. मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक कठिन दिन और कठिन मैच था, और शुरू से ही, हमारी गेंदबाजी में अनुशासन की कमी थी. इसलिए मुझे लगता है कि उन्होंने शुरू से ही बहुत अच्छा खेला." PC-Credit-X

विज्ञापन

हार का बहाना बनाया

हार का बहाना बनाया3 / 6

उन्होंने आगे कहा "सच्चाई यह है कि हमारे पास इस प्रारूप में उतना अनुभव नहीं है. मुझे लगता है कि हमने इस मैच से बहुत कुछ सीखा क्योंकि हमें इस प्रारूप में खेलने के पर्याप्त अवसर नहीं मिलते हैं, लेकिन हर कोई जानता है कि भारत अपनी परिस्थितियों में एक मजबूत टीम है. लेकिन हमारे लिए बहुत कुछ सीखने को मिला है और उम्मीद है कि हम इससे सीखेंगे और उम्मीद है कि हम दबाव में खेलना सीखेंगे क्योंकि जैसे-जैसे हम जीतते जाएंगे, चीजें और कठिन होती जाएंगी." PC-Credit-X

भारत का शानदार प्रदर्शन

भारत का शानदार प्रदर्शन4 / 6

भारत ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया था. भारत ने 127 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. टीम इंडिया की ओर से केएल राहुल ने 165 गेंदों में 100 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 177 गेंदों में 126 रनों की पारी खेली. ऋषभ पंत के बल्ले से 81 और वॉशिंगटन सुंदर ने 52 रन बनाए थे. PC-Credit-X

विज्ञापन

अफगानिस्तान ने खराब खेला

अफगानिस्तान ने खराब खेला5 / 6

जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी 58.4 ओवर में 152 रनों पर सिमट गई. दूसरी पारी में भी अफगानिस्तान ने अच्छा खेल नहीं दिखाया और टीम केवल 35.5 ओवर में ही 112 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस तरह भारत ने 300 रनों से मुकाबला जीत लिया. PC-Credit-X

कप्तान साहब भी हुए फ्लॉप

कप्तान साहब भी हुए फ्लॉप6 / 6

शहीदी ने बल्लेबाजी में 20 और 5 रन बनाए. वह खुद अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. इसके अलावा गेंदबाजी में वह गहरी छाप नहीं छोड़ पाए. उन्होंने 24 ओवर में 91 रन खर्च कर 1 विकेट लिया. PC-Credit-X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन