IND vs ENG: अभिषेक शर्मा के निशाने पर रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, तीसरे टी-20 में हो सकता है बड़ा खेला

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे मैच में अभिषेक शर्मा बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. वह रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज बन सकते हैं.

Cricket News - 2026-07-07T175210.382
1 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है, सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज में खेला जाना है. पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था, जबकि दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी. इस मैच में अभिषेक शर्मा पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं. वह रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.   Photo Source: AI and X

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड2 / 6

दरअसल अभिषेक शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. फिलहाल ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 21 मैचों में 38.11 की औसत के साथ 648 रन बनाए हैं. Photo Source: Virat Kohli/ Instagram

विज्ञापन

रोहित और हार्दिक के रिकॉर्ड पर खतरा

रोहित और हार्दिक के रिकॉर्ड पर खतरा3 / 6

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं. उन्होंने 16 मैच में 467 रन इंग्लैंड के खिलाफ बनाए हैं, जबकि हार्दिक ने 21 मैच में 441 रन बनाए हैं. ऐसे में अगर अभिषेक शर्मा तीसरे टी-20 मैच में 77 रन बना लेते हैं तो वह रोहित का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. Photo Source: X

इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन4 / 6

इसके अलावा वह 52 रन बनाते ही अभिषेक हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ सकते हैं. अभिषेक के पास रोहित और हार्दिक को पीछे छोड़ने का मौका है. फिलहाल अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 8 मैचों में 48.75 की औसत के साथ 390 रन बनाकर लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में अभिषेक

शानदार फॉर्म में अभिषेक5 / 6

अभिषेक शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. अब तक खेले गए 2 मैच में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की है. ऐसे में उनके लिए ये रिकॉर्ड तोड़ना कोई बड़ी बात नहीं है. Photo Source: X

दोनों टी-20 मैच में चला अभिषेक का बल्ला

दोनों टी-20 मैच में चला अभिषेक का बल्ला6 / 6

अभिषेक ने पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 59 रनों की शानदार पारी खेली थी. हालांकि ये मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. वहीं, दूसरे मुकाबले में भी उन्होंने 43 रन बनाए थे. अब तीसरे मैच में भी वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन