क्या है मुंबई इंडियंस की कामयाबी का 'चीट कोड', जो उन्हें बनाता है IPL की सबसे ताकतवर टीम?

Mumbai Indians Cheat Code: भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने कहा है कि मुंबई इंडियंस IPL 2026 में एक बहुत मजबूत टीम के तौर पर उतर रही है. उन्होंने बताया कि एक पहले से ही मजबूत टीम, ट्रेडिंग विंडो और मिनी ऑक्शन के दौरान बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल करने से और भी ज्यादा खतरनाक बन गई है.

Mumbai Indians
1 / 6
Mumbai Indians

Aakash Chopra On Mumbai Indians: आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में बताया कि ऐसा महसूस होता है कि मुंबई इंडियंस के पास एक मजबूत टीम बनाने का कोई 'चीट कोड' है.

विज्ञापन

2 / 6

MI ने आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर और मयंक मारकंडे को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया. इसके बाद पिछले साल हुए ऑक्शन में उन्होंने क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर और मयंक रावत को खरीदा.

विज्ञापन

3 / 6

आकाश ने कहा, '11 बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना, 6 बार फाइनल खेलना और 5 बार ट्रॉफी जीतना, अगर आप ये सारे काम कर सकते हैं, तो आप मुंबई इंडियंस बन जाएंगे. और अगर आप इस साल भी टीम को देखें, तो विरोधी टीमों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, क्योंकि उनके पास एक 'चीट कोड' है. ऐसा लगता है जैसे ये 'एवेंजर्स' की टीम हो. हर किसी के पास कोई न कोई 'सुपरपावर' है.'

4 / 6

चोपड़ा ने बताया कि एमआई ने IPL 2026 ऑक्शन में डी कॉक को उनकी बेस प्राइस पर ही खरीद लिया था, उन्होंने कहा, 'ये टीम पहले से ही मजबूत थी. इसमें कोई शक नहीं है, और उन्होंने इसे और भी ज्यादा मजबूत बना लिया है. उन्होंने ये काम ट्रेडिंग विंडो के दौरान ही कर लिया था, और फिर ऑक्शन में भी इस टीम के पास कुछ तो खास है, क्योंकि वे अकेले ऐसा नहीं कर सकते- दूसरे टीमों को भी तो बोली लगानी होती है. भगवान ही जाने कि वो ऐसा कैसे करते हैं, क्योंकि उन्हें क्विंटन डी कॉक सिर्फ 1 करोड़ रुपये में ही मिल गए.'

विज्ञापन

5 / 6

ये बताते हुए कि एमआई ने ट्रेड के जरिए 3 बेहतरीन खिलाड़ी हासिल किए हैं, इस कमेंटेटर ने आगे कहा कि इस फ्रेंचाइजी के पास बल्लेबाजी में जबरदस्त गहराई है, और उन्हें अपनी प्लेइंग 11 में कुछ बेहतरीन विदेशी खिलाड़ियों को जगह नहीं दे पाने का मुश्किल फैसला लेना पड़ सकता है.

6 / 6

आकाश चोपड़ा ने इस बात पर जोर दिया कि मुंबई इंडियंस क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन में से सिर्फ एक को ही खिला पाएगी, और इसी तरह विल जैक्स और शेरफेन रदरफोर्ड में से भी सिर्फ एक को ही मौका दे पाएगी. उन्होंने आगे कहा कि अगर हार्दिक पांड्या और उनकी टीम विल जैक्स और शेरफेन रदरफोर्ड, दोनों को ही अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल करती है, तो वो ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर, मिचेल सेंटनर और कॉर्बिन बॉश में से सिर्फ एक ही खिलाड़ी को मैदान पर उतार पाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन