WWE के इन 7 बड़े स्टार्स का स्टारडम, मौजूदा समय में धमाकेदार वापसी पर खुशी से झूम उठेंगे फैंस!

मौजूदा समय में WWE के कई स्टार्स एक्शन से बाहर चल रहे हैं. सभी इनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इनकी रिंग में एंट्री से सभी लोग खुशी से उछल पड़ सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 8
क्या इन WWE स्टार्स की होगी वापसी?

WWE Stars Return: WWE के लिए ये साल अभी तक बढ़िया रहा है. रेसलमेनिया 42 का हाल ही में शानदार समापन हुआ. कंपनी अब आगे की तरफ बढ़ चुकी है. ब्रॉक लैसनर ने भी रिटायरमेंट ले लिया है. कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो इंजरी की वजह से एक्शन से बाहर चल रहे हैं. कुछ ऐसे भी हैं जो अन्य कारणों से बाहर हैं. इनकी वापसी का फैंस बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यहां हम सात सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनकी मौजूदा समय में वापसी से फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे.

विज्ञापन

केविन ओवेंस

केविन ओवेंस2 / 8

पिछले साल रेसलमेनिया से पहले  गर्दन की इंजरी की वजह से केविन ओवेंस को एक्शन से बाहर होना पड़ा था. वो कंपनी के टॉप स्टार्स में से एक हैं. उनकी वापसी जब भी होगी तब फैंस खूब खुश हो जाएंगे. मौजूदा समय में उनके रिटर्न से दर्शक काफी उत्साहित हो जाएंगे. कंपनी ने उनके लिए जरूर बड़ा प्लान बनाया होगा.

विज्ञापन

द रॉक

द रॉक3 / 8

सोचिए अगर किसी वीकली एपिसोड या इवेंट में द रॉक का म्यूजिक बज गया तो क्या होगा. पूरी दुनिया की नजरें उनकी तरफ चली जाएंगी. रॉक पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर के बाद से अभी तक टीवी पर नहीं आए हैं. अब वो किसी भी समय रिंग में वापस आ सकते हैं.

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन4 / 8

रेसलमेनिया 42 में रैंडी ऑर्टन को कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था. मैच के बाद ऑर्टन ने कोडी के ऊपर हमला किया था. मेगा इवेंट को खत्म हुए तीन हफ्ते हो गए हैं और अभी तक रैंडी टीवी पर नहीं दिखे हैं. मौजूदा समय में वो वापसी करेंगे तो उन्हें जबरदस्त रिएक्शन प्राप्त होगा.

विज्ञापन

सीएम पंक

सीएम पंक 5 / 8

रेसलमेनिया 42 में सीएण पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रोमन रेंस के खिलाफ हार गए थे. उन्होंने मेगा इवेंट के बाद Raw के पहले एपिसोड में भी एंट्री की थी. इसके बाद से वो टीवी पर नहीं दिखे और ना ही उनके लिए कोई प्लान सामने आया. अब उनकी वापसी पर भी फैंस खुशी से झूम उठेंगे.

ब्रॉन्सन रीड

ब्रॉन्सन रीड6 / 8

ब्रॉन्सन रीड भी कुछ महीने पहले इंजरी के कारण एक्शन से बाहर चले गए थे. अब उनकी वापसी भी नजदीक है. रीड भी अब टॉप स्टार्स की लिस्ट में आ गए हैं. पिछले साल उन्होंने रोमन रेंस को पिन किया था. रीड के वापस आने पर माहौल बदल जाएगा. फैंस बहुत खुश हो जाएंगे.

विज्ञापन

शेमस

शेमस7 / 8

शेमस का नाम भी दिग्गजों की लिस्ट में आता है. वो भी इंजरी की वजह से पिछले कुछ महीनों से बाहर चल रहे हैं. उनकी वापसी भी काफी नजदीक है. मौजूदा समय में उनकी रिंग में एंट्री से दर्शक खुश हो जाएंगे. आने वाले कुछ दिनों में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है.

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर8 / 8

रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर को ओबा फेमी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहां पर उन्होंने अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिटायरमेंट के संकेत दिए थे. अभी ये पूरी तरह क्लियर नहीं है कि उन्होंने संन्यास लिया है या नहीं. मौजूदा समय में लैसनर की वापसी से भी फैंस हैरानी में पड़ सकते हैं. उनकी रेसलिंग वर्ल्ड में खूब चर्चा हो रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन