7 स्टार्स जिनका WWE करियर Roman Reigns से दुश्मनी लेने के बाद चमक उठा! एक ने लगातार जीता मेंस रॉयल रंबल मैच

WWE में रोमन रेंस अब किसी परिचय के मोहताज नहीं है. अगस्त 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया था. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे. रोमन ने ब्लडलाइन ग्रुप का निर्माण भी किया. इस ग्रुप को तगड़ी सफलता मिली. पॉल हेमन का भी इसके पीछे बहुत बड़ा हाथ था. रेंस ने अपने साथ-साथ कई स्टार्स को ऊपर उठाया. उनकी वजह से कुछ रेसलर्स का सिंगल करियर उछल गया. यहां हम आपको पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनका करियर रोमन की वजह से संवर गया.

WWE
1 / 7
रोमन रेंस ने इन्हें दिलाई सफलता

विज्ञापन

जे उसो और जिमी उसो

जे उसो और जिमी उसो2 / 7

ब्लडलाइन ग्रुप में सबसे पहले जे उसो और जिमी उसो ने ही एंट्री की थी. इन दोनों का टैग टीम डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है. रोमन रेंस के साथ आने के बाद दोनोंं की जोड़ी और फेमस हो गई. जे उसो ने खुद को सिंगल स्टार के रूप में भी स्थापित किया. जिमी ने भी अकेले रहकर बढ़िया काम किया. इनके करियर को आगे ले जाने में रेंस का ही हाथ है.

विज्ञापन

सैमी ज़ेन

सैमी ज़ेन3 / 7

सैमी ज़ेन पहले एक साधारण स्टार के रूप में मिड-कार्ड में काम कर रहे थे. रोमन रेंस की ब्लडलाइन में आने के बाद उनकी किस्मत बदल गई. आज वो टॉप के स्टार बन चुके हैं. रोमन के साथ भी उनकी राइवलरी रही थी. इस दौरान रेंस ने सैमी को ऊपर उठाने के लिए अपना सबकुछ झोंक दिया. सैमी की सफलता के पीछे रेंस का बहुत बड़ा हाथ है.

सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ4 / 7

सोलो सिकोआ को रोमन रेंस की वजह से ही सफलता मिली. NXT में भी सिकोआ ने ज्यादा काम नहींं किया. उन्हें तुरंत ही ब्लडलाइन में शामिल कर लिया गया था. रोमन और सिकोआ की तगड़ी दुश्मनी रही. रेंस की वजह से ही सिकोआ आज SmackDown में टॉप स्टार के रूप में काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

ब्रॉन्सन रीड

ब्रॉन्सन रीड5 / 7

ब्रॉन्सन रीड ने मेन रोस्टर में अच्छा एक्शन अभी तक दिखाया है. उन्हें एक खास मोमेंटम की जरूरत थी. 2025 में वो खास पल उन्हें रोमन रेंस ने दिया. रीड की रेंस के साथ राइवलरी रही थी. रीड ने रोमन को पिन कर अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की. इसके बाद रीड पूरी तरह से फैंस की नजरों में आ गए.

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स6 / 7

कोडी रोड्स ने 2022 में दोबारा WWE में वापसी की. इसके बाद उन्हें तगड़ा पुश दिया गया. उन्होंने दो बार रॉयल रंबल मैच जीतकर रेसलमेनिया में रोमन रेंस का सामना किया. 2024 में कोडी ने ही रेंस के ऐतिहासिक 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था. रोड्स की सफलता के पीछे रेंस का बहुत बड़ा हाथ है.

विज्ञापन

केविन ओवेंस

केविन ओवेंस7 / 7

केविन ओवेंस पहले से बड़े स्टार थे, लेकिन रोमन रेंस से राइवलरी के बाद से उन्होंने अपना नाम टॉप रेसलर्स की लिस्ट में दर्ज करा लिया. रेंस और केविन की दुश्मनी काफी लंबी रही. इस दौरान उन्होंने अपने काम से सभी का दिल जीता. रेंस ने भी उन्हें ऊपर उठाने में काफी मदद की.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन