6 WWE स्टार्स जिनकी मौजूदा समय Triple H कर रहे हैं खराब बुकिंग, करियर हो सकता है खत्म
WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है. 18 और 19 अप्रैल को फैंस को तगड़ा इवेंट देखने को मिलेगा. इसकी खूब अंदाज में तैयारियां चल रही है. बड़े मैचों का ऐलान हो चुका है. दो दिन होने वाले इस शो का मैच कार्ड तगड़ा रहता है. रोस्टर में एक से बढ़कर एक टैलेंटेड रेसलर भरे हुए हैं. कुछ ऐसे भी हैं जिनकी बुकिंग से फैंस काफी नाराज हैं. ट्रिपल एच के ऊपर इसके लिए आरोप भी लग रहे हैं. यहां हम छह स्टार्स की बात करेंगे जिनकी मौजूदा समय में खराब बुकिंग हो रही है. इनका फ्यूचर में करियर भी खत्म हो सकता है.

एलए नाइट
2 / 6एलए नाइट ने 2025 में अच्छा किया. बड़े मैचों का वो हिस्सा रहे. ट्रिपल एच ने नाइट को तगड़ा पुश नहीं दिया. फैंस ने उन्हें चैंपियन बनाने की मांग भी की थी. मौजूदा समय में भी उनकी बुकिंग बहुत ही खराब चल रही है. रेसलमेनिया 42 में भी वो शायद किसी बड़े मैच में नज़र नहीं आएंगे.
सैमी ज़ेन
3 / 6सैमी ज़ेन अब कंपनी के टॉप स्टार बन चुके हैं. उनकी फैन-फॉलोइंग जबरदस्त है. वो वर्ल्ड चैंपियन बनना डिजर्व करते हैं. उनकी भी बहुत ही खराब बुकिंग इस समय चल रही है. उन्हें टाइटल पिक्चर में होना चाहिए था. रेसलमेनिया 42 को देखते हुए कहा जा सकता है कि वो किसी बड़े मैच में नज़र नहीं आने वाले हैं.
ड्रू मैकइंटायर
4 / 6ड्रू मैकइंटायर की तो मौजूदा समय में किस्मत ही खराब चल रही है. 2026 की शुरुआत में वो अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बने. इसके बाद लगा कि रेसमलेनिया में वो बतौर चैंपियन जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हाल ही में कोडी ने उन्हें हराकर टाइटल जीत लिया. मैकइंटायर की भी बहुत खराब बुकिंग रही है.
इयो स्काई
5 / 6इयो स्काई का नाम टॉप वुमेंस स्टार्स की लिस्ट में आता है. मौजूदा समय में वो किसी बड़ी स्टोरीलाइन में नहीं हैं. पिछले साल उन्होंने रेसलमेनिया में जबरदस्त प्रदर्शन किया था. इस बार वो किसी बड़े मैच में शामिल नहीं होने वाली हैं. उनकी भी बहुत खराब बुकिंग चल रही है.
द उसोज
6 / 6द उसोज़ ने 2025 के अंत में टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से इनकी बुकिंग खराब ही रही है. बतौर चैंपियन अभी तक जे और जिमी उसो का दबदबा देखने को नहीं मिला है. सबसे बड़ी बात है कि इन्हें कोई अच्छी स्टोरीलाइन ही नहीं मिली है. इन दोनों स्टार्स की भी अभी तक खराब बुकिंग रही है.



















