WrestleMania 42 से पहले इन 6 मौजूदा WWE चैंपियंस को लगेगा झटका! टाइटल रन का हो सकता है अंत
WrestleMania 42: WWE में WrestleMania 42 का बिल्डअप शुरू हो गया है. कंपनी ने एक चैंपियनशिप मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. WWE में मौजूदा समय में लगातार नए चैंपियन मिल रहे हैं. वीकली शोज में भी टाइटल में बदलाव हो रहे हैं. WrestleMania 42 के आयोजन अप्रैल में होने वाला है. इससे पहले कुछ मौजूदा चैंपियंस को कंपनी बड़ा झटका दे सकती है. इनके टाइटल रन का अंत किया जा सकता है. आइए आपको बताते हैं कि किन स्टार्स का पत्ता कट सकता है.

2 / 6जेड कार्गिल की विमेंस चैंपियनशिप पर भी खतरा मंडरा रहा है. 1 नवंबर 2025 को उन्होंने टिफनी स्ट्रेटन को हराकर विमेंस चैंपियनशिप जीती थी. हैरान करने वाली बात ये है कि इसके बाद से उन्होंने एक बार भी टाइटल डिफेंड नहीं किया है. फैंस उनकी बुकिंग को लेकर काफी गुस्से में हैं. WrestleMania 42 से वो जॉर्डिन ग्रेस के खिलाफ अपना टाइटल हार सकती हैं.
3 / 6रिया रिप्ली और इयो स्काई के पास अभी विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप है. दोनों ने 2026 की शुरुआत में टाइटल जीता था. ये दोनों स्टार्स भी शायद लंबे समय तक चैंपियन नहीं रह पाएंगी. WrestleMania 42 से पहले लैश लीजेंड और नाया जैक्स इन दोनों को हराकर नई चैंपियन बन सकती हैं.
4 / 6बैकी लिंच ने पिछले महीने मैक्सिकन डुप्री को हराकर करियर में दूसरी बार विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. बैकी भी लंबे समय तक शायद चैंपियन नहीं रहेंगी. नटालिया के साथ उनकी बहुत जल्द राइवलरी शुरू होगी. कंपनी द्वारा नटालिया को पुश दिया जा सकता है. WrestleMania 42 से पहले बैकी अपने टाइटल को हार सकती हैं.
5 / 6ड्रू मैकइंटायर ने 2026 की शुरुआत मे कोडी रोड्स को हराकर अपने करियर में पहली बार अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती. मौजूदा समय में कोडी और जेकब फाटू के साथ उनकी राइवलरी चल रही है. WrestleMania 42 से पहले मैकइंटायर भी टाइटल हार सकते हैं. कोडी उन्हें हराकर दोबारा चैंपियन बन सकते हैं.
6 / 6जूलिया ने जनवरी की शुरुआत में चेल्सी ग्रीन को हराकर दोबारा विमेंस यूएस चैंपियनशिप जीती. जूलिया की बुकिंग अभी तक खराब रही है. उनका पहला टाइटल रन भी बेकार रहा था. WrestleMania 42 से पहले वो भी अपने टाइटल को हार सकती हैं. किसी यंग स्टार को नया चैंपियन बनाया जा सकता है.


















