6 बॉलीवुड एक्टर्स जो WWE रिंग में Brock Lesnar को चटा सकते हैं धूल! एक दे सकता है 5 मिनट के अंदर हार

WWE में ब्रॉक लैसनर किसी परिचय को मोहताज नहीं हैं. उनके सामने टिक पाना हर किसी के बस की बात नहीं है. कुछ बॉलीवुड स्टार्स भी अपने ताकत के लिए जाने जाते हैं. ये आसानी से लैसनर को मात दे सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 7
कौन दे सकता है ब्रॉक लैसनर को मात?

Brock Lesnar: ब्रॉक लैसनर को रेसलमेनिया 42 में हार का सामना करना पड़ा. उन्हें ओबा फेमी ने हरा दिया. इसके बाद लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिंग के बीच में रख दिए. लैसनर ने बता दिया कि वो रिटायर हो रहे हैं. द बीस्ट अपने ताकत और मजूबत शरीर के लिए जाने जाते हैं. उनके सामने टिक पाना काफी मुश्किल है. बॉलीवुड के कुछ स्टार्स हैं जो अपनी शारीरिक क्षमता के लिए जाने जाते हैं. ये आराम से लैसनर को रिंग में चुनौती दे सकते हैं. आइए आपको पांच बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में बताते हैं जो द बीस्ट को धूल चटा सकते हैं.

विज्ञापन

सनी देओल

सनी देओल2 / 7

सनी देओल को एक्शन किंग के नाम से जाना जाता है. उनकी एक दहाड़ से हजारों लोग डर जाते हैं. सोचिए उनका मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ WWE रिंग में होगा, तो गजब का माहौल बन जाएगा. सनी के पास इतनी ताकत है कि वो लैसनर को धराशाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार3 / 7

अक्षय कुमार को बॉलीवुड में सबसे फिट माना जाता है. वो अपनी चुस्ती और फुर्ती से कई फिल्मों को हिट कर चुके हैं. अक्षय एक ऐसे स्टार हैं जो ब्रॉक लैसनर को रिंग में धराशाई कर सकते हैं. अक्षय मार्शल आर्ट्स के लिए भी जाने जाते हैं. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो रिंग में लैसनर का क्या हाल क सकते हैं.

विद्युत जामवाल

विद्युत जामवाल4 / 7

विद्युत जामवाल की बॉडी और फिटनेस देखकर हर कोई डर जाएगा. उन्होंने भी मार्शल आर्ट्स में महारत हासिल की हुई है. अब तो उन्हें हॉलीवुड से भी ऑफर आ रहे हैं. वो अपनी ताकत से ब्रॉक लैसनर को रिंग में धूल चटा सकते हैं. लैसनर और उनका मुकाबला काफी तगड़ा हो सकता है.

विज्ञापन

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम5 / 7

WWE के बहुत बड़े फैन जॉन अब्राहम हैं. जब भी कोई WWE स्टार भारत आता है, तो वो जॉन से जरूर मिलता है. अब्राहम की फिटनेस काफी तगड़ी है. ब्रॉक लैसनर को भी वो अपने ताकत से नीचे गिरा सकते हैं. द बीस्ट को अब्राहम आसानी से हरा सकते हैं.

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ6 / 7

टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के सबसे फिट स्टार हैं. ओबा फेमी ने रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर को पांच मिनट के अंदर हरा दिया था. कुछ ऐसा ही कारनामा टाइगर भी कर सकते हैं. उनके पास भी फेमी जैसी ताकत और कला है. वो अपनी बेहतरीन फुर्ती के लिए जाने जाते हैं.

विज्ञापन

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन7 / 7

ऋतिक रोशन ने स्टंट और डांस के जरिए अपनी खतरनाक बॉडी बनाई है. उनके सिक्स पैक एब्स देखकर सभी की हालत खराब हो जाती है. वो भी ब्रॉक लैसनर को रिंग में तगड़ी चुनौती दे सकते हैं. लैसनर को हराने में उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन