
1 / 6
WWE WrestleMania 42 का प्रसारण 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. कंपनी ने बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. इस बार मेगा इवेंट में युवा स्टार्स भी कम्पीट करने वाले हैं. कंपनी ने इन्हें बड़ा पुश दिया है. इनमें से कुछ ऐसे हैं जो चैंपियन भी बन सकते हैं. जॉन सीना ने भी WrestleMania 42 के होस्ट हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि उनकी नजरें डेब्यू कर रहे कुछ रेसलर्स के ऊपर रहेंगी. सीना ने बताया कि वो उन्हें लेकर काफी उत्साहित हैं. आइए हम आपको उन पांच स्टार्स के बारे में बताते हैं.
लैश लीजेंड

2 / 6
लैश लीजेंड ने कुछ समय पहले ही मेन रोस्टर में अपना डेब्यू किया. उन्होंने नाया जैक्स के साथ टीम बनाई. कंपनी ने दोनों को वुमेंस टैग टीम चैंपियन भी बना दिया. WrestleMania 42 में नाया और लीजेंड अपनी चैंपियनशिप को बैला ट्विंस, शार्लेट फ्लेयर-एलेक्सा ब्लिस और बेली-लायरा वैल्करिया के खिलाफ दांव पर लगाएंगी. सीना की नजरें लीजेंड के प्रदर्शन पर हैं.
जे'वॉन एवंस

3 / 6
जे'वॉन एवंस अभी 21 साल के हैं. उनकी मेन रोस्टर में एंट्री हो गई है. रिंग में उनकी फुर्ती और हाई-फ्लाइंग मूव्स देखकर सभी हैरान रह जाते हैं. कंपनी ने इस वजह से ही उन्हें आगे बढ़ाया है. WrestleMania 42 में एवंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए होने वाले फैटल 5वे मैच का हिस्सा हैं. वो नए चैंपियन भी बन सकते हैं. एवंस पर भी जॉन सीना की नजरें रहने वाली हैं.
ओबा फेमी

4 / 6
ओबा फेमी के ऊपर जॉन सीना सहित पूरी दुनिया की नजरें हैं. मौजूदा समय में उन्हें खूब पॉप मिल रहा है. WrestleMania 42 में उनकी टक्कर दिग्गज ब्रॉक लैसनर के साथ होने वाली है. फेमी बहुत जल्द अपने करियर का सबसे बड़ा मैच लड़ने वाले हैं. कहा जा रहा है कि वो लैसनर के ऊपर बड़ी जीत हासिल कर सकते हैं.
स्टेफनी वकेर

5 / 6
स्टेफनी वकेर ने पिछले साल सितंबर में वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप इयो स्काई को हराकर जीती थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन बेहतरीन रहा है. WrestleMania 42 में उनकी टक्कर लिव मॉर्गन के साथ होने वाली है. मॉर्गन ने वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर वकेर को चुनौती दी थी. वकेर के प्रदर्शन पर भी जॉन सीना की नजरें टिकी हैं.
ट्रिक विलियम्स

6 / 6
ट्रिक विलियम्स ने हाल ही में मेन रोस्टर में अपना डेब्यू किया था. उन्हें फैंस का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. WrestleMania 42 में उनका मैच सैमी ज़ेन के साथ यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए होने वाला है. कंपनी ने संकेत दे दिए हैं कि विलियम्स नए यूएस चैंपियन बनेंगे. ऐसा हुआ तो फिर जॉन सीना को भी खुशी होगी.