5 WWE स्टार्स जो WrestleMania 42 में वापस आकर काट सकते हैं बवाल, क्या The Rock देंगे तोहफा?

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब बस कुछ ही घंटे बचे हुए हैं. फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. वहां पर कुछ स्टार्स वापसी कर अपने फैंस को साल का सबसे बड़ा तोहफा दे सकते हैं.

WWE
1 / 6
WWE WrestleMania 42

WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल (भारत में 19 और 20 अप्रैल) को होने वाला है. कंपनी ने कुल 13 मुकाबले तय किए हैं. नाइट-1 में 7 मैच होंगे. वहीं नाइट-2 में 6 मैच रखे गए हैं. सबसे बड़ी बात है कि WrestleMania 42 के होस्ट जॉन सीना हैं. वो लंबे समय बाद टीवी पर नज़र आएंगे. ट्रिपल एच ने कहा है कि शो में बड़े सरप्राइज मिलेंगे. यहां हम आपको पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जो WrestleMania 42 में वापसी कर फैंस को खुश कर सकते हैं.

विज्ञापन

द रॉक

द रॉक2 / 6

पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर के बाद से अभी तक WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं. हाल ही में वो लास वेगास में दिखे थे. रॉक के WrestleMania 42 में आने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं. अगर वो आ गए, तो फिर शो को चार चांद लग जाएंगे. वैसे अब उनका आना बनता भी है.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर3 / 6

ब्रॉन ब्रेकर भी कुछ महीने पहले इंजरी के कारण एक्शन से बाहर हो गए थे. हाल ही में वो परफॉर्मेंस सेंटर में नज़र आए. WrestleMania 42 में उनकी भी वापसी हो सकती है. वो मेगा इवेंट में आकर सैथ रॉलिंस के ऊपर हमला कर सकते हैं. कंपनी ने उनके लिए जरूर बढ़िया प्लान बनाया होगा.

पेज

पेज4 / 6

हाल ही में खबर सामने आई कि पेज ने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है. ऐसा लगता है कि वो WrestleMania 42 के मंच पर आकर फैंस को सरप्राइज देने के लिए तैयार है. पेज की कंपनी में वापसी हर कोई देखना चाहता है. उनके आने से वुमेंस डिवीजन भी मजबूत हो जाएगा.

विज्ञापन

केविन ओवेंस

केविन ओवेंस 5 / 6

पिछले साल रेसलमेनिया से पहले इंजरी के कारण केविन ओवेंस एक्शन से बाहर हो गए थे. अब उनकी वापसी की अफवाहें सामने आ रही हैं. टीवी से बाहर गए हुए उन्हें भी लंबा समय हो गया है. WrestleMania 42 में वो भी वापस आकर अपने फैंस को बड़ा तोहफा दे सकते हैं.

बियांका ब्लेयर

बियांका ब्लेयर6 / 6

बियांका ब्लेयर की वापसी का इंतजार भी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. पिछले साल रेसलमेनिया के बाद से वो इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आई हैं. मेगा इवेंट में उनकी ऊंगली टूट गई थी. WrestleMania 42 में बियांंका भी वापसी कर सकती हैं. वैसे कंपनी को उन्हें जरूर बुक करना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन