5 WWE स्टार्स जो Raw में Brock Lesnar को रिटायर करने वाले Oba Femi के ओपन चैलेंज का दे सकते हैं जवाब

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त होने वाला है. फैंस को वहां पर ओबा फेमी का ओपन चैलेंज देखने को मिलेगा. फेमी मौजूदा समय में शानदार काम कर रहे हैं. कुछ स्टार्स उन्हें रिंग में चुनौती देने आ सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
कौन देगा ओबा फेमी को चुनौती?

WWE रेसलमेनिया 42 में ओबा फेमी ने ब्रॉक लैसनर को हराकर बड़ा मुकाबला जीता. फेमी ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की. मौजूदा समय में वो रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा का विषय बने हुए हैं. हर कोई उन्हें लेकर उत्सुक हैं. रेड ब्रांड में उन्होंने अपना दबदबा बनाया हुआ है. खैर पिछले हफ्ते फेमी ने ग्रेसन वॉलर की हालत खराब की. इसके बाद उन्होंने कहा कि अब उनका ओपन चैलेंज जारी रहेगा. यहां हम पांच स्टार्स की बात करेंगे जो उनके ओपन चैलेंज का जवाब दे सकते हैं.

विज्ञापन

ब्रॉन्सन रीड

ब्रॉन्सन रीड2 / 6

कुछ महीने पहले इंजरी के कारण ब्रॉन्सन रीड एक्शन से बाहर हो गए थे. अब उनकी वापसी काफी नजदीक है. वो द विज़न ग्रुप का हिस्सा हैं. इस हफ्ते रेड ब्रांड में उनकी वापसी हो सकती है. वो ओबा फेमी के ओपन चैलेंज का जवाब देकर सभी को सरप्राइज दे सकते हैं.

विज्ञापन

शेमस

शेमस 3 / 6

शेमस भी इंजरी की वजह से लंबे समय से बाहर चल रहे हैं. उनकी वापसी भी जल्द हो सकती है. फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शेमस इस हफ्ते रेड ब्रांड में आकर ओबा फेमी के ओपन चैलेंज का जवाब दे सकते हैं. दोनों के बीच तगड़ा मैच हो सकता है.

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन4 / 6

रेसलमेनिया 42 में रैंडी ऑर्टन को कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से वो टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. ऑर्टन अब  रेड ब्रांड का हिस्सा भी बन सकते हैं. वो इस हफ्ते ओबा फेमी के ओपन चैलेंज का जवाब दे सकते हैं.

विज्ञापन

एलए नाइट

एलए नाइट5 / 6

ओबा फेमी के ओपन चैलेंज का जवाब एलए नाइट भी दे सकते हैं. दोनों के बीच तगड़ा मैच देखने मिल सकता है. नाइट भी काफी लोकप्रिय सुपरस्टार हैं. नाइट की वजह से फेमी को अच्छा पुश मिल सकता है. नाइट के खिलाफ फेमी अपनी खतरनाक ताकत पेश कर सकते हैं.

सीएम पंक

सीएम पंक6 / 6

सीएम पंक भी पिछले हफ्ते Raw में नज़र नहीं आए. वो रेसलमेनिया 42 में अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हार गए थे. पंक अनुभवी और लोकप्रिय रेसलर हैं. वो आकर ओबा फेमी के ओपन चैलेंज का जवाब दे सकते हैं. पंक के साथ काम करके फेमी बहुत कुछ सीख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन