संन्यास के बाद भी नहीं खलेगी Brock Lesnar की कमी! ये 5 स्टार्स बन सकते हैं WWE के अगले ‘द बीस्ट’

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर ने अपने एक्शन से सभी को चौंका दिया. उन्होंने बताया कि वो इन-रिंग एक्शन से रिटायर हो चुके हैं. लैसनर अब शायद टीवी पर नहीं दिखेंगे. ऐसे में आपको बताते हैं कि उनकी जगह कौन-कौन ले सकते हैं.

WWE
1 / 6
कौन बनेगा अगला ब्रॉक लैसनर?

WWE WrestleMania 42 को खत्म हुए एक हफ्ता हो गया है. नाइट-2 की शुरुआत में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच मैच हुआ. ये मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चला. फेमी ने पांच मिनट के अंदर ही लैसनर को मात दे दी. फेमी की जीत पर सभी चौंक गए थे. खैर मैच के बाद लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिंग के बीच में रख दिए. उन्होंने पॉल हेमन को गले लगाया. इसके जरिए लैसनर ने संकेत दिए कि वो उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है. लैसनर रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा का विषय बने हुए हैं. खैर यहां हम आपको उन पांच स्टार्स के बारे में बताएंंगे जो फ्यूचर में WWE में लैसनर की कमी को दूर कर सकते हैं.

विज्ञापन

गुंथर

गुंथर2 / 6

गुंथर के लिए पिछले कुछ साल बेहतरीन रहे हैं. उन्होंने गोल्डबर्ग, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स को रिटायर किया. मौजूदा समय में वो टॉप हील के रूप में काम कर रहे हैं. गुंथर के पास वो पूरी क्षमता है कि वो अगले ब्रॉक लैसनर बन सकते हैं. गुंथर को अगर अच्छे से बिल्ड किया गया, तो लैसनर की कमी बिल्कुल भी महसूस नहीं होगी.

विज्ञापन

ओबा फेमी

ओबा फेमी3 / 6

ओबा फेमी अभी 28 साल के हैं. उन्होंने ब्रॉक लैसनर को बुरी तरह हराया है. कंपनी उन्हें तगड़े मॉन्स्टर के रूप में बिल्ड कर रही है. फेमी आगे जाकर पूरी तरह कंपनी में लैसनर की जगह ले सकते हैं. वैसे भी उन्हें लैसनर की तरह The Next Big Thing कहा जा रहा है. पॉल हेमन फ्यूचर में उनके साथ काम कर सकते हैं.

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर 4 / 6

ब्रॉन ब्रेकर के साथ पॉल हेमन काम कर रहे हैं. पिछले कुछ साल ब्रेकर के लिए कंपनी में शानदार रहे हैं. ब्रेकर की तगड़ी रफ्तार को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. वो आगे जाकर कंपनी में ब्रॉक लैसनर की जगह ले सकते हैं. ब्रेकर के पास लैसनर की जैसी ही इनर्जी भी है.

विज्ञापन

जेकब फाटू

जेकब फाटू5 / 6

जेकब फाटू भी काफी खूंखार रेसलर हैं. उनमें थोड़ा बहुत ब्रॉक लैसनर वाली छवि दिखती है. कंपनी उन्हें आगे भी बढ़ा रही है. वो फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. फाटू के पास लैसनर की जगह लेने की पूरी क्षमता है. लैसनर की कमी वो बिल्कुल महसूस नहीं होने देंगे.

जैस्पर ट्रॉय

जैस्पर ट्रॉय6 / 6

जैस्पर ट्रॉय का NXT में जबरदस्त प्रदर्शन रहा है. उनके पास भी ब्रॉक लैसनर जैसी ताकत दिखती है. वो अभी 27 साल के हैं. बहुत जल्द उनकी भी मेन रोस्टर में एंट्री हो जाएगी. ट्रॉय भी फ्यूचर में लैसनर की जगह ले सकते हैं. उनके पास द बीस्ट बनने की पूरी क्षमता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन