Cody Rhodes को हराकर ये 5 WWE स्टार्स बन सकते हैं अगले अनडिस्प्यूटेड चैंपियन, क्या द वाइपर करेंगे कमाल?

WWE WrestleMania 42 में कोडी रोड्स को सफलता मिली. उन्होंने रैंडी ऑर्टन को हराकर अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप रिटेन की. अब सवाल ये है कि आगे जाकर कोडी के टाइटल रन का अंत कौन करेगा. आइए आपको कुछ नामों के बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
कौन बनेगा नया चैंपियन?

WWE WrestleMania 42 का सफल समापन एक हफ्ते हो गया है. फैंस को नाइट-1 और नाइट-2 में तगड़े मुकाबले देखने को मिले. नाइट-1 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. जेली रोल और पैट मैकफी की दखलअंदाजी भी रही. लगा था कि रैंडी नए चैंपियन बन जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कोडी ने अपने टाइटल को रिटेन कर लिया. खैर यहां हम आपको पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जो कोडी को हराकर अपने अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बन सकते हैं.

विज्ञापन

सीएम पंक

सीएम पंक 2 / 6

रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को रोमन रेंस ने हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में कोडी और पंक का आमना-सामना हुआ था. वहां पर पंक ने संकेत दिए कि वो कोडी के खिलाफ जा सकते हैं. हो सकता है कि आगे जाकर रोड्स को हराकर पंक नए अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बन जाएं.

विज्ञापन

सैमी ज़ेन

सैमी ज़ेन3 / 6

सैमी ज़ेन का बहुत जल्द हील बनना तय है. वो भी लंबे समय से अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप की कतार में खड़े हैं. सैमी अच्छे काम के बावजूद आजतक वर्ल्ड चैंपियन नहीं बने हैं. हो सकता है कि आगे जाकर कोडी रोड्स को हराकर सैमी नए चैंपियन बन जाएं.

केविन ओवेंस

केविन ओवेंस4 / 6

केविन ओवेंस को भी इन-रिंग एक्शन में ना आए हुए एक साल से ज्यादा हो गया है. वो इंजरी के कारण बाहर चल रहे हैं. उनकी जल्द वापसी हो सकती है. कोडी के साथ उनकी खतरनाक राइवलरी रही है. दोनों का एक बार फिर पंगा हो सकता है. कोडी को हराकर केविन नए चैंपियन बन सकते हैं.

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन5 / 6

रैंडी ऑर्टन ने रेसलमेनिया 42 में हार के बाद भी कोडी रोड्स के ऊपर हमला किया था. उन्होंने ये संकेत दे दिए थे कि उनकी राइवलरी खत्म नहीं हुई है. आने वाले प्रीमियम लाइव इवेंट में दोनों के बीच मैच हो सकता है. वहां पर रैंडी नए चैंपियन बन सकते हैं.

कार्मेलो हेज

कार्मेलो हेज 6 / 6

रेसलमेनिया 42 से पहले कार्मेलो हेज यूएस चैंपियनशिप को सैमी ज़ेन के खिलाफ हार गए थे. हेज को अब कंपनी द्वारा बड़ा पुश दिया जा सकता है. उनकी कोडी रोड्स के साथ राइवलरी हो सकती है. ऐसे में वो कंपनी के अगले अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बन सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन