Undertaker से लेकर Triple H तक...WWE WrestleMania इतिहास में सबसे ज्यादा मैच लड़ने वाले 5 दिग्गज
WWE WrestleMania 42 अब बस कुछ ही दूर हैं. अगले हफ्ते फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने इस बार बड़े मुकाबले रखे हुए हैं. आइए आपको बताते हैं कि WrestleMania इतिहास में सबसे ज्यादा मैच किन स्टार्स ने लड़े हैं.

WWE WrestleMania का आयोजन हर साल अप्रैल में होता है. इसमें बड़े मुकाबले कंपनी द्वारा रखे जाते हैं क्योंकि पूरी दुनिया की नजरें इस पर होती हैं. मेगा इवेंट से नई कहानियां भी सामने आती हैं. WWE इसके साथ ही स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाता है. कंपनी में कुछ ऐसे रेसलर्स भी हैं जिन्हें WrestleMania में तगड़ी सफलता मिली है. उन्हें हमेशा बड़े मैचों में रखा गया है. इनकी वजह से WWE को खूब फायदा भी मिला. यहां हम आपको पांच दिग्गजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने WrestleMania के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच लड़े हैं.
द अंडरटेकर
2 / 6द अंडरटेकर को रेसलमेनिया का किंग कहा जाता है. उन्हें मेगा इवेंट में सबसे ज्यादा सफलता मिली है. उन्होंने 27 मैच अपने करियर में लड़े हैं. उन्हें 25 मैचों में जीत मिली है. सिर्फ रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ही उन्हें हरा पाए हैं. टेकर ने लगातार 21 रेसलमेनिया मैचों में जीत हासिल की है.
ट्रिपल एच
3 / 62022 से ट्रिपल एच WWE के क्रिएटिव हेड के रूप में काम कर रहे हैं. बतौर रेसलर भी उनका करियर शानदार रहा है. वो बड़ी कहानियों का हिस्सा रहे हैं. WrestleMania में उन्होंने 23 मैच लड़े हैं. एक बुरी बात ये है कि उन्हें 13 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. उनका ये रिकॉर्ड बहुत ही खराब है.
रैंडी ऑर्टन
4 / 62002 से रैंडी ऑर्टन लगातार WWE के साथ बने हुए हैं. उनके कई पुराने साथियों ने संन्यास ले लिया है, लेकिन वो अभी भी बने हुए हैं. WrestleMania में उनका रिकॉर्ड भी बेहतरीन रहा है. उन्होंने अभी तक 21 मैच लड़े हैं. ऑर्टन अभी भी एक्टिव हैं. वो आने वाले समय में ट्रिपल एच से आगे निकल सकते हैं.
केन
5 / 6केन का नाम भी दिग्गजों की लिस्ट में आता है. उन्होंने अपने करियर में कई अलग तरह के किरदार निभाए हैं. WrestleMania में उनका भी जबरदस्त प्रदर्शन रहा है. वो बड़े मैचों का हिस्सा रहे हैं. केन ने WrestleMania में 18 मैच लड़े हैं. उनका प्रदर्शन शानदार रहा है.
शॉन माइकल्स
6 / 6शॉन माइकल्स का WWE करियर भी ऐतिहासिक रहा है. WWE को आगे ले जाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है. WrestleMania में माइकल्स ने बहुत बड़े मैच लड़े हैं. उन्होंने अपने 17 मैचों में खूब धूम मचाई. उनके कुछ मुकाबलों को आज भी याद किया जाता है.



















