SummerSlam 2026: WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2026 पर सभी की नजरें टिकी हैं. फैंस को वहां पर बड़े मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं. कंपनी पूरी तैयारी में लगी हुई है. ट्रिपल एच हमेशा की तरह सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी अपना जलवा दिखाएंगे. खैर समर की सबसे बड़ी पार्टी के बाद कुछ स्टार्स कंपनी को अलविदा कह सकते हैं. ट्रिपल एच की खराब बुकिंग के कारण इन्हें बड़ा कदम उठाना पड़ सकता है. हो सकता है द गेम खुद ही बड़ा झटका द दें. यहां हम आपको पांच रेसलर्स के बारे में बताएंगे. (Photo: WWE.com)
ग्रेसन वॉलर

2 / 6
ग्रेसन वॉलर को आपने लंबे समय से टीवी पर नहीं देखा होगा. न्यू डे के साथ वो लगे हुए थे. वॉलर फ्यूचर स्टार हैं. उनके पास टैलेंट की कोई कमी भी नहीं है. कुछ समय तक उन्हें पुश भी दिया गया. अब वो गायब हो गए हैं. SummerSlam के बाद वो खुद कंपनी छोड़ सकते हैं. हो सकता है कि ट्रिपल एच उन्हें रिलीज कर दें. वॉलर की बहुत ही खराब बुकिंग हुई है. (Photo: WWE.com)
रुसेव

3 / 6
रुसेव ने पिछले साल ये सोचकर WWE में एंट्री की थी कि उन्हें बड़ा पुश दिया जाएगा. रुसेव की अभी तक खराब बुकिंग रही है. युवा रेसलर्स से भी वो हार जा रहे हैं. रुसेव ने AEW में अच्छा काम किया था. अब एक बार फिर वो बड़ा कदम उठा सकते हैं. हो सकता है कि वो SummerSlam के बाद WWE को खुद ही अलविदा कह दें. (Photo: WWE.com)
शिंस्के नाकामुरा

4 / 6
कई फैंस के दिमाग में आ रहा होगा कि शिंस्के नाकामुरा पता नहीं क्यों WWE में काम कर रहे हैं. उनका इस्तेमाल भी बहुत कम किया जा रहा है. वो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. ऐसे में वो WWE छोड़कर किसी अन्य कंपनी में जाकर धमाकेदार काम कर सकते हैं. उनके पास अनुभव की बिल्कुल भी कमी नहीं है. ट्रिपल एच का एरा उनके लिए बहुत खराब रहा है. (Photo: WWE.com)
जॉनी गार्गानो

5 / 6
जॉनी गार्गानो भी पिछले कुछ महीनों से WWE में टाइमपास कर रहे हैं. बैकस्टेज वो नज़र आते हैं. उनका कैरेक्टर भी किसी को समझ नहीं आ रहा है. ट्रिपल एच उनके टैलेंट को बर्बाद कर रहे हैं. गार्गानो भी SummerSlam के बाद कंपनी को छोड़ने का प्लान बना सकते हैं. उन्हें कहीं और बड़ा मौका मिल सकता है. (Photo: WWE.com)
इल्जा ड्रेगनोव

6 / 6
इल्जा ड्रेगनोव अभी इंजरी के कारण एक्शन से बाहर चल रहे हैं, लेकिन कंपनी ने उनका प्रयोग भी अच्छे अंदाज में नहीं किया है. ड्रेगनोव के पास बड़ा स्टार बनने की पूरी क्षमता है. SummerSlam के बाद इल्जा की छुट्टी भी कंपनी से हो सकती है. वो कहीं और जगह जाकर अपना टॉप टैलेंट दिखा सकते हैं. (Photo: WWE.com)