WWE SummerSlam 2026: रोमन रेंस का नाम WWE की दुनिया में बहुत बड़ा है. रेसलमेनिया 42 में रेंस ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. इसके बाद वो इसे दो बार जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड कर चुके हैं WWE SummerSlam 2026 का आयोजन अगस्त में होगा. वहां पर रोमन के मैच पर सभी की नजरें रहेंगी. उनका बड़ा मुकाबला प्लान किया जा रहा है. खैर उनके टाइटल रन का अंत भी हो सकता है. यहां हम आपको पांच कारणों के बारे में बताएंगे कि क्यों समर की सबसे बड़ी पार्टी में रोमन की बादशाहत खत्म हो सकती है.
रोमन रेंस लगातार काम नहीं कर पाएंगे

2 / 6
रोमन रेंस पिछले कुछ सालों से बतौर पार्ट टाइमर काम कर रहे हैं. वो लगातार टीवी पर नहीं बने रहते हैं. अब वो कंपनी के बड़े स्टार बन चुके हैं. इस वजह से उनका प्रयोग खास मौकों पर ही किया जाता है. रेंस का हर हफ्ते आना मुश्किल है. इस वजह से SummerSlam 2026 में उनके टाइटल रन का अंत किया जा सकता है. (Photo: WWE.com)
युवा स्टार्स को मिल सकता है मौका

3 / 6
WWE में इस समय कई युवा स्टार्स काम कर रहे हैं. ओबा फेमी के ऊपर सभी की नजरें टिकी हैं. वो फ्यूचर स्टार हैं. उनकी राइवलरी ब्रॉक लैसनर से चल रही है. SummerSlam 2026 में रोमन रेंस और फेमी के बीच टक्कर हो सकती है. फेमी को आगे बढ़ाने के लिए रेंस के टाइटल रन का अंत किया जा सकता है. (Photo: WWE.com)
फैंस की वजह से लग सकता है झटका

4 / 6
2020 से 2024 तक रोमन रेंस ने WWE में तगड़ा काम किया. 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे. मौजूदा समय में इतने लंबे समय तक चैंपियन रहना मुमकिन नहीं है. फैंस भी बदलाव की मांग करते हैं. ये भी बड़ा कारण है कि SummerSlam 2026 में रेंस के टाइटल रन का अंत हो सकता है. (Photo: WWE.com)
हॉलीवुड फिल्म की वजह से

5 / 6
रोमन रेंस हॉलीवुड में भी अपनी धाक जमा रहे हैं. उन्होंने कई फिल्मों में बड़ी भूमिका निभाई है. सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स साइन किए हुए हैं. फिल्म में काम की वजह से SummerSlam 2026 में उनके टाइटल रन का अंत किया जा सकता है. रेंस लगातार दो जगह पर काम नहीं कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस ले सकते हैं ब्रेक

6 / 6
2026 में रोमन रेंस ने लगातार अभी तक काम किया है. खासकर पिछले तीन महीने तो वो टीवी पर बने रहे हैं. रेंस SummerSlam 2026 के बाद अपनी फैमिली को समय दे सकते हैं. इस वजह से भी उन्हें टाइटल हारना पड़ सकता है. वो लंबा ब्रेक लेकर बाद में तगड़ी वापसी कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)