IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने के बाद कप्तान बनने वाले 5 खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस के 2 खिलाड़ी हैं शामिल
IPL: कुछ खिलाड़ियों को बहुत ही कम समय में कप्तानी की जिम्मेदारी मिल जाती है. वहीं कुछ स्टार खिलाड़ियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है. आईपीएल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. 5 स्टार खिलाड़ियों को आईपीएल में कप्तानी मिलने से पहले सालों का इंतजार करना पड़ा है.

IPL: आईपीएल में लंबे समय से खेल रहे मुंबई इंडियंस के सुपरस्टार जसप्रीत बुमराह को कई सालों के इंतजार के बाद कप्तानी मिली है. मुंबई इंडियंस के पास रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे स्टार खिलाड़ी रहे हैं. जिसके कारण ही बुमराह कप्तानी में नंबर ही नहीं लग रहा था. पंजाब किंग्स के खिलाफ जब बुमराह को कप्तानी मिली, तो उनके नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
रवींद्र जडेजा
2 / 6दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आईपीएल में 2008 से खेल रहे थे. हालांकि उन्हें कप्तानी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2022 में सौंपी थी. जडेजा 200 आईपीएल मैच खेलने के बाद सीएसके के कप्तान बने थे.
जसप्रीत बुमराह
3 / 6दिग्गज जसप्रीत बुमराह अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. आईपीएल में 2013 से खेल रहे जसप्रीत बुमराह को अब कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है. जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले से पहले 156 आईपीएल मैच खेल चुके थे.
मनीष पांडे
4 / 6स्टार बल्लेबाज मनीष पांडे भी आईपीएल 2008 से खेल रहे हैं. हालांकि उन्हें पहली बार कप्तानी आईपीएल 2021 में मिली थी. जब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी थी. पांडे इस मुकाबले से पहले 153 मैच खेल चुके थे.
अक्षर पटेल
5 / 6ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने आईपीएल 2014 में डेब्यू किया था. वहीं उन्हें पहली बार आईपीएल 2025 में कप्तानी दिल्ली कैपिटल्स ने सौंपी थी. अक्षर पटेल ने आईपीएल में कप्तानी करने से पहले 148 मैच खेल लिए थे.
कीरोन पोलार्ड
6 / 6मुंबई इंडियंस के दिग्गज कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल 2010 में डेब्यू किया था. वहीं उन्हें पहली बार कप्तानी आईपीएल 2019 में मिली थी. पोलार्ड इस मुकाबले से पहले 137 आईपीएल मैच खेल चुके थे.



















