5 गलतियां जो Triple H ने WWE WrestleMania 42 से पहले अंतिम Raw में की, Roman Reigns साबित हुए कमजोर!
WWE WrestleMania 42 से पहले Raw का आखिरी एपिसोड बढ़िया रहा. शो में बडे़ मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. ट्रिपल एच ने शो में कुछ बड़ी गलतियां भी कीं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE WrestleMania 42 कुछ ही दिन दूर है. फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिलने वाला है. इससे पहले Raw का आखिरी एपिसोड भी खत्म हो गया है. कंपनी ने बड़े स्टार्स को बुक किया था. इस वजह से ही फैंस भी उत्साहित थे. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी शो में आए. दोनों ने अपनी बात रखी. इसके अलावा वुमेंस डिवीजन ने भी बढ़िया काम किया. एक बार फिर ट्रिपल एच की कुछ मौकों पर कमजोर बुकिंग देखने को मिलीं. यहां हम आपको पांच बड़ी गलतियों के बारे में बताएंगे जो द गेम ने रेड ब्रांड के एपिसोड में करके फैंस का दिल तोड़ दिया.
ब्रॉक लैसनर-ओबा फेमी का आमना-सामना नहीं होना
2 / 6शो की शुरुआत इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर ने की. उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. वहां पर लगा था कि ओबा फेमी भी आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कंपनी ने दोनों के अलग-अलग सैगमेंट्स बुक किए थे. ये ट्रिपल एच की बड़ी गलती देखने को मिली. दोनों का आमना-सामना इस बार भी कराना चाहिए था. फैंस इस मोमेंट को देखकर खुश हो जाते.
रोमन रेंस-सीएम पंक का ब्रॉल नहीं होना
3 / 6रेड ब्रांड के मेन इवेंट में रोमन रेंस और सीएम पंक का आमना-सामना हुआ. दोनों के बीच एक बार फिर जुबानी जंग देखने को मिली. पंक ने रेंस का मजाक बनाया. इस बार रेंस थोड़ा कमजोर दिखे. दोनों के बीच ब्रॉल भी नहीं हुआ. ये बहुत बड़ी गलती देखने को मिली. ट्रिपल एच की इस बुकिंग से भी फैंस निराश हुए होंगे.
सोलो सिकोआ और उनकी टीम Raw में क्यों आई?
4 / 6Raw के एपिसोड में सोलो सिकोआ और उनका ग्रुप MFT भी नज़र आया. इनकी टक्कर द उसोज़ और एलए नाइट के साथ हुई. सोलो ब्लू ब्रांड का हिस्सा हैं. उन्हें इस हफ्ते रेड ब्रांड में क्यों लाया गया ये किसी को समझ नहीं आया. ट्रिपल एच ने ये बहुत बड़ी गलती की. MFT को रेड ब्रांड में लाना बेवकूफी वाला फैसला था.
इयो स्काई की हार
5 / 6इयो स्काई रेसलमेनिया 42 का हिस्सा नहीं हैं. उन्हें रेड ब्रांड के एपिसोड में कायरी सेन के खिलाफ हार का सामना भी करना पड़ा. स्काई की खराब बुकिंग लगातार जारी है. उनके ऊपर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है. वो कंपनी की टॉप सुपरस्टार हैं. उन्हें हार के लिए बुक नहीं किया जाना चाहिए था.
बैकी लिंच और एजे ली
6 / 6बैकी लिंच और एजे ली के बीच रेसलमेनिया 42 में वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है. रेसलमेनिया से पहले रेड ब्रांड के अंतिम शो में दोनों लाइव नज़र नहीं आए. दोनों को कहानी बिल्ड करने के लिए आना चाहिए था. ये ट्रिपल एच की बड़ी गलती देखने को मिली.



















