IPL 2026 में अब तक बेंच पर बैठे हैं ये 5 घातक खिलाड़ी, मुंह से जीत छीन लेने का रखते हैं दम
आईपीएल 2026 में दुनिया के कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. लेकिन अब तक 5 स्टार खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है. ये खिलाड़ी काफी घातक हैं और विरोधी टीम के लिए खौफ बनने के लिए माहिर हैं.

आईपीएल 2026 में अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं. अंक तालिका में अब तक 9 टीमों का खाता भी खुल गया है. हालांकि सीएसके अब तक अपना खाता पॉइंट्स टेबल में नहीं खोल पाई है. वहीं, 5 ऐसे घातक खिलाड़ी हैं, जिन्हें अब तक आईपीएल 2026 में प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं मिला है. ये खिलाड़ी अकेले मैच का पास पलटने का दम रखते हैं.
मयंक यादव
2 / 6लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव को अब तक मौका नहीं मिला है. मयंक यादव अकेले मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं. उनकी तेज रफ्तार गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाज कांपते हैं. लेकिन अब तक वह प्लेइंग 11 में शामिल नहीं हुए हैं.
आकिब नबी
3 / 6घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने के बाद आकिब नबी को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था. आकिब अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. फिलहाल उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला है. आकिब 34 टी-20 मैच में 43 विकेट झटक चुके हैं.
टिम सेफर्ट
4 / 6टिम सेफर्ट केकेआर का हिस्सा हैं. उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 166 के स्ट्राइक रेट के साथ 326 रन बनाए थे. इसके बाद भी उन्हें आईपीएल 2026 में अब तक प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला है.
जैकब बेथेल
5 / 6आरसीबी ने जैकेब बेथेल को अपने दल का हिस्सा बनाया था. जैकब बेथेल एक खतरनाक खिलाड़ी हैं और अकेले विरोधी टीम पर भारी पड़ने का दम का रखते हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें मौका मिलने का इंतजार है.
जेस होल्डर
6 / 6जेसन होल्डर का शुमार स्टार ऑलराउंडरों में किया जाता है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी में वह अब तक धमाल मचा चुके हैं. उन्होंने अब तक टी-20 में 365 विकेट के साथ 3325 रन बनाए हैं. फिलहाल उन्हें इस सीजन आईपीएल की प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला है.



















