WWE रिटायरमेंट से पहले 5 बड़े मैच जिन्हें Brock Lesnar ने लड़कर फैंस को करना चाहिए खुश

ब्रॉक लैसनर ने हाल ही में कहा कि वो ज्यादा समय तक WWE में नहीं रहने वाले हैं. उन्होंने संकेत दे दिए कि वो बहुत जल्द रिटायर हो जाएंगे. रेसलमेनिया 42 में लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ होने वाला है. फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लैसनर के कंपनी में अभी भी कुछ ड्रीम मैच बचे हुए हैं. लैसनर के खिलाफ लड़ने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता है. यहां हम लैसनर के पांच बड़े मैचों के बारे में बताएंगे जो उन्हें रिटायरमेंट से पहले जरूर लड़ने चाहिए.

WWE
1 / 6
क्या ब्रॉक लैसनर के होंगे ड्रीम मैच?

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर2 / 6

ब्रॉन ब्रेकर कंपनी के फ्यूचर स्टार हैं. पिछले कुछ साल उनके लिए कंपनी में जबरदस्त रहे हैं. रिंग में उनका एक्शन काफी तगड़ा रहता है. ब्रॉक लैसनर को रिटायरमेंट से पहले ब्रेकर के साथ जरूर मैच लड़ना चाहिए. इस मैच से बिजनेस भी तगड़ा होगा.

विज्ञापन

गुंथर

गुंथर3 / 6

गुंथर और ब्रॉक लैसनर के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. कुछ साल पहले इनके बीच टक्कर होने वाली थी, लेकिन कंपनी ने प्लान बदल दिया. लैसनर का रिटायरमेंट से पहले गुंथर के साथ मुकाबला जरूर होना चाहिए. ट्रिपल एच को पक्का ये मैच कराना चाहिए.

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस4 / 6

सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर की राइवलरी पहले रह चुकी है. फैंस इनके बीच एक और मुकाबला देखना चाहते हैं. लैसनर को रिटायरमेंट से पहले रॉलिंस के साथ एक बार जरूर टकराना चाहिए. रॉलिंस के करियर को इससे बहुत फायदा होगा.

विज्ञापन

डॉमिनिक मिस्टीरियो

डॉमिनिक मिस्टीरियो5 / 6

डॉमिनिक मिस्टीरियो को ब्रॉक लैसनर रिंग में पीट चुके हैं. हालांकि, तब मिस्टीरियो बतौर रेसलर काम नहीं करते थे. ना ही आज की तरह फेमस थे. अब मिस्टीरियो कंपनी के फ्यूचर स्टार हैं. लैसनर को रिटायरमेंट से पहले उनके साथ मैच पक्का लड़ना चाहिए.

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर6 / 6

साल 2020 की शुरुआत में ब्रॉक लैसनर और ड्रू मैकइंटायर की राइवलरी रही थी. इनके बीच रेसलमेनिया में मैच भी हुआ था. कोविड की वजह से एरीना में दर्शक मौजूद नहीं थे. अब रिटायरमेंट से पहले लैसनर का एक तगड़ा मैच मैकइंटायर के साथ जरूर बनता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन