Numerology: नारियल की तरह बाहर से सख्त, लेकिन अंदर से नरम होते हैं इस मूलांक के लोग, उम्र भर छिपाते हैं अपनी असली भावनाएं

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले जातक बिल्कुल नारियल की तरह होते हैं. बाहर से इतने सख्त की लगे तो किसी का सिर फूट जाए. लेकिन अंदर से मखमल जैसे नरम होते हैं. यह जातक अपनी फीलिंग्स को खुलकर नहीं कह पाते हैं.

Numerology mulank 9 personality
1 / 10
Numerology mulank 9 personality

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले जातक बिल्कुल नारियल की तरह होते हैं. बाहर से इतने सख्त की लगे तो किसी का सिर फूट जाए. लेकिन अंदर से मखमल जैसे नरम होते हैं. यह जातक अपनी फीलिंग्स को खुलकर नहीं कह पाते हैं.  

विज्ञापन

अंक ज्योतिष शास्त्र

अंक ज्योतिष शास्त्र 2 / 10

अंक ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से आपके जीवन में आने वाला हर अंक किसी ना किसी बात का संकेत होता है. यह आपके व्यक्तित्व को बताता है. जैसे कि कुछ मूलांक वालों का स्वभाव बिल्कुल नारियल जैसा होता है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

नारियल जैसे स्वभाव वाले लोग

नारियल जैसे स्वभाव वाले लोग3 / 10

कुछ लोगों का स्वभाव बिल्कुल नारियल जैसा होता है. यह लोग बाहरी तौर पर बिल्कुल सख्त और अंदर से एकदम नरम होते हैं. इनके पास दिल और इमोशन्स दोनों का पिटारा होता है लेकिन अपनी भावनाएं दिखाने में बहुत कमजोर होते हैं. (Credit- Pinterest)

कौन सा है ये मूलांक?

कौन सा है ये मूलांक?4 / 10

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ हो, ऐसे लोगों का मूलांक 9 कहलाएगा. इन पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है. बाहर से यह लोग मजबूत और अंदर से उतने ही दयालु होते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

गुस्सैल मगर तुरंत पिघलने वाले

गुस्सैल मगर तुरंत पिघलने वाले5 / 10

इन लोगों को मंगल के प्रभाव के कारण जल्दी गुस्सा आता है. लेकिन उतनी ही जल्दी इनका गुस्सा शांत भी हो जाता है. इन लोगों का हृदय काफी कोमल होता है. यह लोग दूसरों की मदद करना पसंद करते हैं. (Credit- Pinterest)

काम और करियर में सफलता

काम और करियर में सफलता6 / 10

मूलांक 9 के लोग मेहनती और जिद्दी होते हैं. वे चुनौतियों से नहीं डरते. सेना, पुलिस, खेल, राजनीति या सामाजिक कामों में ये अच्छा प्रदर्शन करते हैं. इनके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता इनमें अच्छी होती है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

रिश्तों में क्या है खास?

रिश्तों में क्या है खास?7 / 10

प्यार और दोस्ती में मूलांक 9 वाले लोग बहुत वफादार होते हैं. लेकिन अपनी असली भावनाएं बताने में हिचकिचाते हैं. वे पार्टनर के लिए सब कुछ कर सकते हैं, लेकिन “मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ” जैसे शब्द आसानी से नहीं कह पाते. (Credit- Pinterest)

भावुकता समझते हैं कमजोरी

भावुकता समझते हैं कमजोरी 8 / 10

इन लोगों को लगता है कि भावुक सिर्फ कमजोर लोग होते हैं. इसीलिए यह लोग आसानी से भावुक नहीं हो पाते. अगर सामने वाला व्यक्ति भावुक होने लगता है, तो वह भी इन्हें पसंद नहीं आता. लेकिन मूलांक 9 वालों को समझना चाहिए कि भावुकता कमजोरी नहीं बल्कि मनुष्य की सबसे बड़ी ताकत है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

जिम्मेदारियों से भरे हुए

जिम्मेदारियों से भरे हुए9 / 10

मूलांक 9 वाले लोग परिवार के लिए काफी जिम्मेदार होते हैं. माता-पिता की देखभाल अच्छे से करते हैं. दोस्तों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, लेकिन खुद की परेशानी किसी को नहीं बताते. इन्हें अपनी भावनाओं पर काम करने की जरूरत है. (Credit- Pinterest)

Disclaimer

Disclaimer10 / 10

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन