नहाते समय पेशाब करना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र

क्या आप भी नहाते समय पेशाब करते हैं? अगर हां, तो कभी आपने इस पर ध्यान दिया है कि ये शास्त्र के अनुसार सही है या नहीं. आज हम आपको बताएंगे कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नहाते समय पेशाब करना सही होता है या नहीं.

nahate samay peshab karna chahiye ya nahi
1 / 6

स्नान यानी नहाने के दौरान पेशाब करना चाहिए या नहीं? ये सवाल कई लोगों के मन में आता है. लेकिन क्या आपने कभी शास्त्र की दृष्टि से सोचा है कि ये सही है या नहीं. पौराणिक हिंदू शास्त्रों में स्नान को एक पवित्र कर्म माना गया है, जिससे जुड़े कई नियम हैं. यहां पर आप शास्त्र अनुसार जानेंगे कि नहाते समय पेशाब करना सही है या नहीं.

विज्ञापन

स्नान के दौरान पेशाब करना सही है या नहीं?

स्नान के दौरान पेशाब करना सही है या नहीं?2 / 6

पौराणिक शास्त्रों के अनुसार, नहाते समय पेशाब नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से आपकी कुंडली में चंद्रमा, शुक्र और राहु ग्रह की स्थिति प्रभावित हो सकती है. हालांकि, कुछ शास्त्रों में इसे केवल एक मान्यता माना गया है, जिसे लेकर कोई स्पष्ट नियम नहीं है.

विज्ञापन

चंद्रमा (Moon) कैसे कमजोर होता है?

चंद्रमा (Moon) कैसे कमजोर होता है?3 / 6

ज्योतिष शास्त्र में जल यानी पानी को चंद्रमा का कारक माना गया है. यदि आप नहाते समय पेशाब करते हैं तो ऐसे में आप चंद्रमा यानी चंद्र ग्रह का अपमान कर रहे हैं, जिसके कारण आपको मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

शुक्र (Venus) कैसे कमजोर होता है?

शुक्र (Venus) कैसे कमजोर होता है?4 / 6

नहाते समय पेशाब करने से जल गंदा होता है और गंदगी फैलाने से शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर होती है. ऐसे में न चाहते हुए भी आप शुक्र ग्रह का अपमान कर रहे हैं, जिसके कारण आपके सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है. साथ ही त्वचा से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाएगा.

विज्ञापन

राहु (rahu) कैसे कमजोर होता है?

राहु (rahu) कैसे कमजोर होता है?5 / 6

शास्त्रों में बताया गया है कि जो लोग नहाते समय पेशाब करते हैं, उनकी कुंडली में सदा राहु ग्रह की स्थिति कमजोर रहती है. ऐसे में न चाहते हुए भी उनका मन अशांत रहता है और किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती है.  

जानें क्या कहता है मेडिकल साइंस

जानें क्या कहता है मेडिकल साइंस6 / 6

मेडिकल साइंस के अनुसार, नहाते समय पेशाब करना सुरक्षित है. पेशाब में बैक्टीरिया की संख्या कम होती है. यदि आप नहाने के दौरान पेशाब करते हैं और तुरंत उसे बहा देते हैं तो इससे इंफेक्शन नहीं फैलेगा और आप बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच जाएंगे. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी पौराणिक शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन