Chaitra Navratri Vastu Tips: चैत्र नवरात्रि पर घर लेकर आएं 5 शुभ चीजें, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Chaitra Navratri Vastu Tips: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 19 मार्च को शुरू हो रहा है. नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है. आपको नवरात्रि के दौरान घर पर शुभ चीजों को लेकर आना चाहिए इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

maa durga.jpg
1 / 7
Vastu Tips for Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च 2026, दिन गुरुवार से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. इसका समापन 27 मार्च को रामनवमी के दिन होगा. आपको नवरात्रि के दौरान 5 शुभ चीजों को घर लेकर आना चाहिए. इन चीजों को घर लाने से आपको लाभ मिलेगा. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

नवरात्रि पर घर लाएं खास चीजें

नवरात्रि पर घर लाएं खास चीजें 2 / 7

नवरात्रि पर वास्तु के अनुसार, कुछ शुभ चीजों को घर लाने से मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलेगा. इन खास चीजों से घर में सकारात्मकता आती है जो घर को सुख-समृद्धि से भर देती है. चलिए इन सभी शुभ वस्तुओं के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कमल का फूल

कमल का फूल3 / 7

मां लक्ष्मी और देवी दुर्गा को कमल का फूल प्रिय होता है. आप घर पर कमल का फूल लेकर आ सकते हैं. कई लोग कमल के फूल को पूजा सामग्री में भी शामिल करते हैं. आप घर पर कमल का फूल और कमल के फूल पर विराजमान मां लक्ष्मी की तस्वीर लेकर आएं.

सोने-चांदी के सिक्का

सोने-चांदी के सिक्का4 / 7

नवरात्रि के दौरान सोना और चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. नवरात्रि के समय आप घर पर सोने या चांदी का लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा वाला सिक्का लेकर आ सकते हैं. इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है.

विज्ञापन

मोर पंख

मोर पंख5 / 7

मोर का पंख भगवान कृष्ण को प्रिय होता है. वास्तु की दृष्टि से इसे घर में रखना शुभ माना जाता है. आप नवरात्रि में मोर का पंख घर लेकर आ सकते हैं. इसे घर में रखने से वास्तु दोष दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

कलश और नारियल

कलश और नारियल6 / 7

मां दुर्गा की पूजा के लिए नवरात्रि व्रत में भक्त कलश की स्थापना करते हैं. कलश स्थापना के लिए पीतल, तांबे या मिट्टी का कलश और जटा वाला नारियल घर लाना चाहिए. यह बेहद शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

आम के पत्तों का तोरण

आम के पत्तों का तोरण 7 / 7

घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाना शुभ होता है. आप गेंदे के फूल और आम के पत्तों से बने तोरण को घर के द्वार पर लगा सकते हैं. इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन