Car free destination: दुनिया के ये 8 स्थान जहां बैन हैं कारें, चलती हैं नाव
Car free destination : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम ट्रैफिक जाम, गाड़ियों के शोर और प्रदूषण के इतने आदी हो चुके हैं कि बिना कार के जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के नक्शे पर कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां समय जैसे थम सा गया है? शोर-शराबे और ट्रैफिक से दूर, दुनिया की ये 10 जगहें जन्नत से कम नहीं हैं. यहां गाड़ियां चलाने पर पाबंदी है, लोग नाव, साइकिल या पैदल घूमते हैं. देखें ये खूबसूरत फोटो गैलरी.

आइए, इस फोटो गैलरी के जरिए आपको ले चलते हैं दुनिया के उन 'कार-फ्री' आइलैंड्स और शहरों की सैर पर, जहां कारों का आना सख्त मना है और जो अपनी बेपनाह खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं. इन जगहों पर आपको तेज रफ्तार कारें नहीं, बल्कि शांति, ताजी हवा और परिंदों की चहचहाहट मिलेगी. यहां न तो पेट्रोल का धुआं है और न ही हॉर्न का शोर. कहीं लोग नावों के जरिए अपना रास्ता तय करते हैं, तो कहीं गधों और घोड़ों की सवारी ही मुख्य साधन है.
वेनिस, इटली
2 / 9वेनिस को 'फ्लोटिंग सिटी' कहा जाता है. यहां सड़कों की जगह नहरें हैं. यहां कारों का आना सख्त मना है; लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए गोंडोला या वॉटर बस का इस्तेमाल करते हैं.
2. ला डिग्यू, सेशेल्स
3 / 9आलिशान ला डिग्यू द्वीप पर प्राइवेट कारें पूरी तरह बैन हैं. यहां आवाजाही का मुख्य जरिया साइकिल या पैदल चलना है. यह जगह अपनी शांति और साफ समुद्री तटों के लिए मशहूर है.
3. गिथॉर्न, नीदरलैंड्स
4 / 9इसे 'नीदरलैंड्स का वेनिस' कहा जाता है. इस गांव में कोई सड़क नहीं है. यहां के घर आपस में पुलों से जुड़े हैं और लोग नावों के जरिए ही सफर करते हैं.
4. मैकिनैक आइलैंड, अमेरिका
5 / 9अमेरिका के मिशिगन में स्थित इस द्वीप पर 1898 से मोटर वाहनों पर प्रतिबंध है. यहां लोग घोड़ागाड़ी, साइकिल या पैदल घूमना पसंद करते हैं.
5. हाइड्रा द्वीप, ग्रीस
6 / 9इस यूनानी द्वीप पर गाड़ियों और यहां तक कि साइकिलों की भी अनुमति नहीं है. यहां सामान ढोने या घूमने के लिए गधों और खच्चरों का उपयोग किया जाता है.
6. ज़र्मट, स्विट्जरलैंड
7 / 9आल्प्स की पहाड़ियों में स्थित यह शहर पूरी तरह से कार-मुक्त है. यहां केवल बैटरी से चलने वाली छोटी गाड़ियां और घोड़े ही चलते हैं ताकि हवा की गुणवत्ता बनी रहे.
7. माथेरान, भारत
8 / 9महाराष्ट्र का यह हिल स्टेशन एशिया का एकमात्र ऑटोमोबाइल-मुक्त क्षेत्र है. यहां की लाल मिट्टी और हरियाली को बचाने के लिए वाहनों के प्रवेश पर रोक है.
8. लामू द्वीप, केन्या
9 / 9यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल अपनी संकरी गलियों के लिए जाना जाता है जहां कार चलाना नामुमकिन है. यहां परिवहन का मुख्य साधन गधे और पैदल यात्रा है.



















