
1 / 8
दुनिया में एक से बढ़कर एक ट्रेनों मौजूद है, जो अपनी खास वजहों के लिए जानी जाती है. भारत में कुछ ट्रेनें लग्जरी के लिए मशहूर है, तो चीन और जापान में स्पीड के लिए. लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन कौन सी है और कहां चलती है?
दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन का अनोखा रिकॉर्ड

2 / 8
दुनिया में कई लंबी ट्रेनें चलती हैं, लेकिन सबसे लंबी ट्रेन का खिताब BHP Iron Ore Train के नाम है. यह ट्रेन इतनी लंबी है कि इसे गुजरते देखना अपने आप में एक अलग अनुभव माना जाता है, लेकिन इसे पूरा गुजरते हुए देखने में आंखों में दर्द हो जाता है.
लंबाई जानकर रह जाएंगे हैरान

3 / 8
इस ट्रेन की कुल लंबाई करीब 7.3 किलोमीटर है, जो किसी भी सामान्य ट्रेन से कई गुना ज्यादा है. इसकी लंबाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे देखते-देखते लोगों को बैठना पड़ जाता है.
कितने पहियों के साथ चलती है ये ट्रेन

4 / 8
इस विशाल ट्रेन में कुल 682 वैगन लगे होते हैं और इसके पहियों की संख्या लगभग 5,648 है. इतनी लंबी ट्रेन को चलाना और उसे संभालना खुद में एक बड़ी बात है.
दुनिया की सबसे भारी रेल

5 / 8
यह ट्रेन सिर्फ लंबाई में ही नहीं, बल्कि वजन में भी सबसे आगे है. इसका कुल वजन एक लाख टन से ज्यादा होता है, जो इसे दुनिया की सबसे भारी मालगाड़ियों में शामिल करता है.
किस काम के लिए चलती है यह ट्रेन

6 / 8
BHP द्वारा संचालित यह ट्रेन मुख्य रूप से लौह अयस्क की ढुलाई के लिए इस्तेमाल होती है. यह खदानों से बंदरगाह तक भारी मात्रा में माल पहुंचाने का काम करती है.
कितनी देर में पूरा करती है सफर

7 / 8
यह ट्रेन ऑस्ट्रेलिया की खदानों से चलकर पोर्ट तक करीब 275 किलोमीटर की दूरी तय करती है, इस दौरान इसे लगभग 10 घंटे का समय लगता है.
आधुनिक इंजन और कंट्रोल सिस्टम

8 / 8
हैरानी की बात ये है कि इस ट्रेन को संभालने और पूरी ताकत से खींचने के लिए कुल 8 इंजन लगे होते हैं, जिन्हें एक ही लोको पायलट कंट्रोल करता है. उन्नत तकनीक की मदद से अलग-अलग दूरी यानी वैगन के बीच पर इंजन लगाए जाते हैं. फिर इन सभी इंजनों को एक साथ कंट्रोल करने वाला एक इंजन होता है. (Image: Pexels/Social Media)