6 करोड़ साल पुराने जानवर से तैयार हुआ 5 करोड़ का हैंडबैग! दिखने में है बेहद सुंदर

फैशन और विज्ञान का संगम एक ऐसे स्तर पर पहुंच चुका है जहां इसकी कल्पना करना भी अब हकीकत होता जा रहा है. सोचिए, करोड़ों साल पहले धरती पर राज करने वाले डायनासोर का एक अंश आज एक लग्जरी हैंडबैग के रूप में हमारे सामने है. ये सुनने में जरूर किसी कहानी जैसा लग रहा होगा लेकिन अब ये एक सच्चाई है. हाल ही में एक ऐसा अनोखा प्रोडक्ट तैयार किया गया है जिसकी चर्चा दुनिया भर में हो रही है.

HANDBAG.jpg
1 / 5

विज्ञापन

टायरानोसॉरस रेक्स से है मोटिविटेड

टायरानोसॉरस रेक्स से है मोटिविटेड2 / 5

मिली जानकारी के अनुसार, ये खास और मशहूर हैंडबैग डायनासोर टायरानोसॉरस रेक्स (T. rex) से मोटिवेटेड है. इस बैग को तैयार करने के लिए एक खास तरह का सामान इस्तेमाल किया गया है. जिसे खास तरह से एक लैब में विकसित किया गया है. उसका ना है कोलेजन, जिसका सीधा संबंध T. rex के Fossils से जोड़ा गया है.

विज्ञापन

खास लेदर से बना है ये बैग

खास लेदर से बना है ये बैग3 / 5

करीब 6.6 करोड़ साल पहले विलुप्त हो चुके इस विशालकाल जीव का यह वैज्ञानिक renaissance अब फैशन की दुनिया में एक मिसाल कायम कर रहा है. इस प्रोजेक्ट को बनाने का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा लेदर बनाना है जो दिखने और छूने पर तो बिल्कुल असली चमड़े जैसा ही हो, लेकिन इसे बनाने में किसी भी भी जीवित जानवर को कोई नुकसान न पहुंचाना पड़े.

इस समय कहां है ये बैग?

इस समय कहां है ये बैग?4 / 5

इस हैंडबैग का रंग टी-ग्रीन (हल्का नीला-हरा) रंग का है, जो इसे और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाता है. फिलहाल इसे एम्स्टर्डम के स्टेट जू म्यूजियम में शोकेस किया गया है. इसका प्रेजेंटेशन भी काफी अच्छे और अलग ढंग से किया गया है. ये पूरा सेटअप प्राचीन दुनिया और आधुनिक तकनीक के मेल को दर्शाने के लिए तैयार किया गया है. दर्शक इस अनोखे प्रदर्शन को 11 मई तक देख सकते हैं, जिसके बाद इस हैंडबैग की नीलामी की जाएगी.

विज्ञापन

कितनी होगी इसकी कीमत?

कितनी होगी इसकी कीमत?5 / 5

कुछ खबरों और रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बैग की शुरुआती कीमत लगभग 5 लाख डॉलर (करीब 5 करोड़ रुपये) से अधिक हो सकती है. इसके अलावा, इसी तकनीक से तैयार किए गए मटेरियल का एक छोटा नमूना भी बनाया गया है, जिसका आकार करीब 10x15 सेंटीमीटर है और इसकी कीमत भी लाखों रुपये में है. इस शानदार उत्पाद को फैशन ब्रांड Enfin Leve ने डिजाइन किया है. इसकी खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए इसमें स्टर्लिंग सिल्वर और ब्लैक डायमंड जैसे प्रीमियम तत्वों का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे और अधिक खास बनाते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन