नीली जींस किसने-कब और किसके लिए बनाई थी सबसे पहले? पढ़ें इसके जन्म की दिलचस्प कहानी

जींस भारतीयों का सबसे पसंदीदा पहनावा है। बच्चे, बुजुर्ग, लड़के, लड़कियां हर उम्र के भारतीय जींस पहनना पसंद करते हैं। अलग-अलग रंगों की शर्ट और टी-शर्ट के साथ मैच करके नीली और काली अलग-अलग डिजाइन की जींस लोग पहनते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीली जींस का जन्म कैसे हुआ? पहली बार किसने, कब और क्यों जींस बनाई थी?

BLUE JEANS
1 / 5

नीली जींस के जन्म की कहानी काफी दिलचस्प है, जिसे सोने की खदानों में काम करने वाले मजदूरों के लिए बनाया गया था। 20 मई 1873 को सैन फ्रांसिस्को के व्यवसायी लेवी स्ट्रॉस और नेवादा के दर्जी जैकब डेविस ने इस जींस को बनाया था और इसका पेटेंट भी कराया था, लेकिन उस समय जींस सिर्फ मजदूरों का ड्रेस थी, लेकिन आज यह पूरी दुनिया की ड्रेस बन चुकी है।

विज्ञापन

कंपनी से कपड़ा लेकर दर्जी बनाता था जींस

कंपनी से कपड़ा लेकर दर्जी बनाता था जींस2 / 5

सैन फ्रांसिस्को में लेवी स्ट्रॉस का थोक मे सूखा सामान बेचने का फैमिली बिजनेस था। वे कैलिफोर्निया और अन्य पश्चिमी राज्यों में दुकानदारों को कपड़े, फैब्रिक और अन्य सूखा सामान बेचते थे। इस सामान से सोने की खदानों में काम करने वाले मजदूरों को टिकाऊ कपड़ा बनाकर दिया जाता था। लेवी के रेगुलर ग्राहकों में नेवादा के रेनो डेविस में रहने वाले दर्जी जैकब डेविस भी शामिल थे।

विज्ञापन

कंपनी को बताया हाफ पैंट बनाने का तरीका

कंपनी को बताया हाफ पैंट बनाने का तरीका3 / 5

1872 में जैकब ने लेवी स्ट्रॉस को एक लेटर लिखा, जिसमें उसने सोने की खदानों में काम करने वाले मजदूरों के लिए बनाई जाने वाली पैंट के बारे में बताया। इस पैंट को बनाने का तरीका भी बताया। जैकब उस पैंट को मजबूत बनाने के लिए उसकी जेबों के कोनों और बटन वाली पट्टी के निचले हिस्से पर धातु के रिवेट लगाते थे, ताकि वे जल्दी फटे नहीं और डिजाइन भी मिले।

कंपनी के मालिक संग मिलकर कराया पेटेंट

कंपनी के मालिक संग मिलकर कराया पेटेंट4 / 5

जैकब ने लेवी से कहा कि वे इस पैंट को पेटेंट करना चाहते हैं, लेकिन उनके पास पैसे नहीं हैं तो वे पैसे उपलब्ध कराएं तो दोनों मिलकर इसका पेटेंट ले सकते हैं। लेवी ने जैकब के आइडिया को पसंद किया और पैंट का पेटेंट कराया। उसी पैंट को आज जींस के नाम से दुनिया जानती है। 20 मई 1873 को पैंट का पेटेंट हुआ और फिर इसे पूरी दुनिया के सामने पेश किया गया।

विज्ञापन

लेवी और जैकब ने मिलकर बनाई जींस

लेवी और जैकब ने मिलकर बनाई जींस5 / 5

लेवी ने जैकब को सैन फ्रांसिस्को बुला लिया, जहां दोनों ने मिलकर ओवरऑल फुल पैंट वाली जींस को डिजाइन किया। शुरुआत में घर में सिलाई का काम करने वाली महिलाओं को नौकरी पर रखा और जींस बनवाई। 1880 तक लेवी स्ट्रॉस ने अपना खुद का कारखाना खोल लिया था। 1920 के दशक तक लेवी की डेनिम कमर वाली ओवरऑल जींस अमेरिका में पुरुषों की सबसे पसंदीदा पैंट बन गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन